return to news
  1. FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें 1, 3 और 5 लाख लगाने पर कितना होगा फायदा?

पर्सनल फाइनेंस

FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें 1, 3 और 5 लाख लगाने पर कितना होगा फायदा?

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 15, 2026, 16:16 IST

सारांश

सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने 444 दिन की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें 15 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दी हैं। नई दरें 10 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.60% तक का शानदार ब्याज मिल रहा है।

indian-overseas-bank-hikes-fd-interest-

इंडियन ओवरसीज बैंक ने 444 दिन की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है।

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में सुरक्षित निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने अच्छी खबर दी है। बैंक ने अपनी खास 444 दिन की टर्म डिपॉजिट योजना पर ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है। बैंक के बयान के अनुसार, ये संशोधित ब्याज दरें 10 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक की एसेट-लायबिलिटी कमेटी यानी एएलसीओ की समीक्षा के बाद यह बदलाव किया गया है। इस फैसले के बाद आम निवेशकों के साथ सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजंस को अपनी जमा पूंजी पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। हालांकि बैंक ने अन्य सभी अवधियों की कॉलेबल, नॉन-कॉलेबल, NRI और NRO रिटेल टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

444 दिन की एफडी पर अब कितना मिलेगा ब्याज

नए नियमों के तहत 3 करोड़ रुपये से कम की 444 दिन वाली कॉलेबल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर को 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.60% से 6.75% सालाना कर दिया गया है। वहीं 1 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि के लिए उपलब्ध 444 दिन की नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.75% से 6.85% सालाना तय की गई है। इसके अलावा 3 करोड़ रुपये से कम की 444 दिन वाली एनआरई टर्म डिपॉजिट की दर भी 6.60% से बढ़ाकर 6.75% सालाना हो गई है। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजंस को पहले की तरह 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता रहेगा, जिससे उन्हें कॉलेबल व एनआरई एफडी पर 7.25% और नॉन-कॉलेबल पर 7.35% ब्याज मिलेगा। वहीं 80 वर्ष और उससे ऊपर के सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% अतिरिक्त लाभ के साथ कॉलेबल व एनआरई पर 7.50% और नॉन-कॉलेबल पर 7.60% सालाना रिटर्न मिलेगा।

1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये निवेश करने पर कितनी होगी कमाई?

बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अगर कोई सामान्य निवेशक 6.67% की दर से 1 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे लगभग 7,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसी 1 लाख रुपये पर सीनियर सिटीजन को 7.25% की दर से करीब 7,500 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.50% की दर से लगभग 7,800 रुपये की ब्याज कमाई होगी। यदि निवेश की राशि 3 लाख रुपये है, तो सामान्य निवेशक को करीब 20,600 रुपये, सीनियर सिटीजन को लगभग 22,400 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को करीब 23,200 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसी तरह 5 लाख रुपये जमा करने पर सामान्य निवेशक को लगभग 34,200 रुपये, सीनियर सिटीजन को करीब 37,300 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को लगभग 38,600 रुपये का रिटर्न हासिल होगा।

इंडियन ओवरसीज बैंक का नेटवर्क

फरवरी 1937 में स्थापित इंडियन ओवरसीज बैंक उन 14 प्रमुख बैंकों में शामिल था, जिनका भारत सरकार ने 1969 में राष्ट्रीयकरण किया था। वर्तमान में देश भर में बैंक की 3,542 शाखाएं और लगभग 3,729 एटीएम कार्यरत हैं। घरेलू बाजार के अलावा यह बैंक सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और श्रीलंका में भी अपनी सेवाएं देता है और इसके पास 4.6 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहकों का भरोसा है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3,016 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 1,912 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories