return to news
  1. एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी से कितनी ज्यादा हो गई नेटवर्थ?

बिजनेस न्यूज़

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी से कितनी ज्यादा हो गई नेटवर्थ?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 13:34 IST

सारांश

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी 19वें जबकि मुकेश अंबानी 20वें नंबर पर हैं। एशिया से गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ही इस लिस्ट का हिस्सा हैं। टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9 लोग अमेरिकी ही हैं।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

एशिया के सबसे अमीर शख्स अब मुकेश अंबानी नहीं बल्कि गौतम अडानी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी आगे निकल गए हैं। 17 अप्रैल यानी कि आज अपडेट किए गए ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी की नेटवर्थ 92.8 बिलियन डॉलर (करीब 86 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.8 बिलियन डॉलर पर लुढ़क गई है। गौतम अडानी को एक दिन में 3.56 बिलियन डॉलर का फायदा हुआ है, वहीं मुकेश अंबानी को एक दिन में 76.7 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक दिन में कैसे बदला खेल?

दरअसल शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच यह बदलाव देखने को मिला। अडानी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई, जिसका सीधा असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर देखने को मिला है। वहीं अंबानी ग्रुप के शेयरों में कुछ खास तेजी नहीं देखी गई और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में कुछ खास तेजी नहीं दिखी। पिछले एक साल में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 8.10 बिलियन डॉलर जुड़े हैं, वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में पिछले एक साल में 16.9 बिलियन डॉलर की सेंध लगी है।

मस्क बने हुए हैं दुनिया से सबसे अमीर शख्स

टेस्ला के मालिक एलन मस्क वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 656 बिलियन डॉलर है। वहीं लैरी पेज दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 286 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी 19वें जबकि मुकेश अंबानी 20वें नंबर पर हैं। एशिया से गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ही इस लिस्ट का हिस्सा हैं। टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9 लोग अमेरिकी ही हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख