return to news
  1. भारत से साथ व्यापारिक साझेदारी के मामले में 2025-26 में चीन ने छोड़ा अमेरिका को पीछे, देखें आंकड़ें

बिजनेस न्यूज़

भारत से साथ व्यापारिक साझेदारी के मामले में 2025-26 में चीन ने छोड़ा अमेरिका को पीछे, देखें आंकड़ें

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 08:35 IST

सारांश

भारत ने जिन प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ 2025-26 में आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें रूस, इराक, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, कतर और ताइवान शामिल हैं।

चीन, अमेरिका और भारत

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना चीन, अमेरिका से निकला आगे

2025-26 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार इस बार अमेरिका नहीं बल्कि चीन है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 151.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि इस दौरान चीन के साथ देश का व्यापार घाटा बढ़कर 112.16 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका 2024-25 तक लगातार चार सालों तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान चीन को भारत का निर्यात 36.66% बढ़कर 19.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 16% बढ़कर 131.63 अरब डॉलर रहा। व्यापार घाटा 2025-26 में बढ़कर 112.16 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2024-25 में 99.2 अरब डॉलर था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी ओर, पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान अमेरिका को देश का निर्यात मामूली रूप से 0.92% बढ़कर 87.3 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 15.95% बढ़कर 52.9 अरब डॉलर हो गया। व्यापार अधिशेष 2024-25 के 40.89 अरब डॉलर से घटकर 2025-26 में 34.4 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीन 2013-14 से 2017-18 तक और 2020-21 में भी भारत का टॉप व्यापारिक साझेदार था। चीन से पहले यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।

जिन प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ भारत ने 2025-26 में निर्यात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें नीदरलैंड, ब्रिटेन, सिंगापुर, बांग्लादेश, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मलेशिया शामिल हैं। हालांकि, पिछले फाइनेंशियल ईयर में यूएई, जर्मनी, हांगकांग, इटली, नेपाल, ब्राजील, स्पेन, बेल्जियम और वियतनाम को निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

भारत ने जिन प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ 2025-26 में आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें रूस, इराक, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, कतर और ताइवान शामिल हैं, हालांकि, पिछले फाइनेंशियल ईयर में यूएई, सऊदी अरब, हांगकांग, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, थाइलैंड और मलेशिया से आयात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख