return to news
  1. क्या देश में LPG सिलेंडरों की किल्लत की खबरें सही हैं? सरकार ने दिया लेटेस्ट अपडेट

बिजनेस न्यूज़

क्या देश में LPG सिलेंडरों की किल्लत की खबरें सही हैं? सरकार ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 12:01 IST

सारांश

एक अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से ये दावे किए गए हैं, जिसमें दावा किया गया है एलपीजी की सप्लाई बहाल होने में चार साल तक लग सकते हैं। इसको लेकर मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस ने X पर एक पोस्ट शेयर की है।

LPG सिलेंडर

LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया लेटेस्ट अपडेट

कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि भारत में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत है। एक अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से ये दावे किए गए हैं, जिसमें दावा किया गया है एलपीजी की सप्लाई बहाल होने में चार साल तक लग सकते हैं। इसको लेकर मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस ने X पर एक पोस्ट शेयर की है। इन दावों को लेकर सफाई देते हुए मंत्रालय ने इसे पूरी तरह से मिसलीडिंग बताया है और साथ ही कहा इससे देश की सप्लाई स्थिति के बारे में गलत धारणा पैदा की जा रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस के X हैंडल पर लिखा गया, ‘भारत ने अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से एलपीजी की खरीद में विविधता लाकर इसका जवाब दिया है, जिसके तहत 800 टन मीट्रिक टन आयात कार्गो पहले ही सुरक्षित कर लिया गया है और रास्ते में है। साथ ही, 9 मार्च 2026 के एलपीजी कंट्रोल आदेश ने सभी रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने का निर्देश दिया, जिससे घरेलू दैनिक उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई और यह लगभग 80 टन मीट्रिक टन की कुल दैनिक आवश्यकता के मुकाबले 50 टन मीट्रिक टन तक पहुंच गया।’

इसमें आगे लिखा गया, ‘मार्च में औसतन प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूट किए गए हैं और देश में किसी भी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर अब तक एक भी सिलेंडर की कमी की सूचना नहीं मिली है। बुकिंग से डिलीवरी का साइकल 5-6 दिनों पर अपरिवर्तित बना हुआ है। पिछले एक दशक में एलपीजी बुनियादी ढांचे में दोगुने से भी अधिक वृद्धि हुई है, कनेक्शन 14.52 करोड़ से बढ़कर 33.39 करोड़ हो गए हैं, डिस्ट्रीब्यूटरों की संख्या 13,896 से बढ़कर 25,607 हो गई है, जिसका मतलब है कि भारत की संरचनात्मक मजबूती आज पहले के किसी भी समय की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है।’

इस पोस्ट में लिखा गया, ‘मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस ने पहले ही एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान की आशंका जताई है, जिसका उद्देश्य अनावश्यक दहशत फैलाना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से प्राप्त सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख