return to news
  1. US-Iran Tension: ट्रंप बोले- सीजफायर खत्म, ईरान के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

बिजनेस न्यूज़

US-Iran Tension: ट्रंप बोले- सीजफायर खत्म, ईरान के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 18:21 IST

सारांश

तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप से जब ईरान के साथ हुए समझौते (MoU) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह समझौता खत्म हो चुका है। मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के वार्ताकार चाहें तो बातचीत जारी रख सकते हैं।

US-Iran

अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज 08 जुलाई को कहा है कि ईरान के साथ हुआ अंतरिम सीजफायर ब उनके लिए खत्म हो चुका है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। ट्रंप ने ईरान के नेताओं को "बदमाश" और "बीमार मानसिकता वाले लोग" बताते हुए कहा कि अब वह तेहरान के साथ बातचीत नहीं करना चाहते।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीजफायर पर क्या बोले ट्रंप?

तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप से जब ईरान के साथ हुए समझौते (MoU) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह समझौता खत्म हो चुका है। मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के वार्ताकार चाहें तो बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उनके मुताबिक इसका कोई फायदा नहीं है।

ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेता झूठ बोलते हैं और अगर उनके पास परमाणु हथियार होगा, तो वे उसका इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से बातचीत करना समय की बर्बादी है। हीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद युद्ध खत्म करने वाले समझौते के कई अहम हिस्से अब प्रभावी नहीं रहे हैं।

अमेरिका और ईरान ने किए एक-दूसरे पर हमले

तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में मिसाइल साइट, निगरानी प्रणाली और बंदरगाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। साथ ही अमेरिका ने ईरानी तेल बिक्री पर फिर से प्रतिबंध भी लगा दिए।

अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा Strait of Hormuz से गुजरने वाले तीन कारोबारी जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है। इनमें एक जहाज भारत की ओर जा रहा था।

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बढ़ा वैश्विक तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। कुछ हफ्ते पहले दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए अंतरिम समझौता हुआ था, लेकिन अब हालिया हमलों और ट्रंप के बयान से यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देशों के रिश्ते फिर से गंभीर टकराव की ओर बढ़ रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख