return to news
  1. Stock Market Wrap: ट्रंप के एक बयान से लुढ़का बाजार, Sensex 1677 अंक गिरा, Nifty 23882 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: ट्रंप के एक बयान से लुढ़का बाजार, Sensex 1677 अंक गिरा, Nifty 23882 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Maruti Suzuki, HUL, Bajaj Finance और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयरों में देखी गई। इसके अलावा ITC, M&M, BEL, Asian Paints और Adani Ports जैसे सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को आज 08 जुलाई को बड़ा झटका लगा। आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। BSE Sensex की बात करें तो यह 1677.12 अंक टूटकर 76,503.60 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 516.65 अंकों की कमजोरी के साथ 23,882.05 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो ये तक कह दिया कि ईरान के साथ हुआ अस्थायी सीजफायर खत्म हो गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex के सभी 30 शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Maruti Suzuki, HUL, Bajaj Finance और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयरों में देखी गई। इसके अलावा ITC, M&M, BEL, Asian Paints और Adani Ports जैसे सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.66 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बैंकिंग, रियल्टी समेत सभी इंडेक्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी निवेशकों को निराशा हाथ लगी। NSE पर सभी इंडेक्स आज लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, केमिकल्स, सीमेंट और FMCG इंडेक्स में रही और ये सभी 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी ऑटो, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

क्या है बाजार में बड़ी गिरावट की वजह

शेयर बाजार में आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टेंशन है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ टकराव खत्म करने के लिए किया गया अस्थायी सीजफायर अब "खत्म" हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह तेहरान के साथ कोई बातचीत नहीं करना चाहते। ट्रंप तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले बोल रहे थे।

इस खबर के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 6.07 फीसदी उछलकर 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी आज कमजोरी है। इन सभी वजहों से बाजार पर जबरदस्त दबाव बना।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख