return to news
  1. Q1 Results: 9 जुलाई को TCS से शुरू होगा जून तिमाही के नतीजों का सीजन, इन बड़ी कंपनियों पर भी टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Q1 Results: 9 जुलाई को TCS से शुरू होगा जून तिमाही के नतीजों का सीजन, इन बड़ी कंपनियों पर भी टिकी नजर

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 12:42 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियों की आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत बढ़ने से कई कंपनियों के मुनाफे पर दबाव रह सकता है। सरकार के नीतिगत समर्थन और मजबूत आर्थिक गतिविधियों के चलते भारत में कमाई की वृद्धि का दौर जारी रह सकता है।

Q1 Results

Q1 Results: 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच करीब 16 कंपनियां अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी।

Q1 Results: FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू होने वाला है। तमाम छोटी-बड़ी कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों का सिलसिला 9 जुलाई से शुरू होगा। मौजूदा हफ्ते की बात करें तो 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच करीब 16 कंपनियां अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी। इस लिस्ट में आईटी, बैंकिंग, रिटेल और फाइनेंस सेक्टर की जानी मानी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

9 जुलाई

Tata Consultancy Services (TCS), Anand Rathi Wealth, GM Breweries, Eimco Elecon (India), Supreme Infrastructure India, Cupid Breweries and Distilleries, Arunjyoti Bio Ventures और Gujarat Hotels

10 जुलाई

Indian Bank, L&T Finance, Elecon Engineering Company, Just Dial, International Travel House, Umiya Buildcon और Newtrac Foods and Beverages

11 जुलाई

Avenue Supermarts, LTM और Avantel अपने नतीजे घोषित करेंगी।

एक्सपर्ट्स को क्या उम्मीद है?

ब्रोकरेज Morgan Stanley का कहना है कि कंपनियों की आय (Revenue) में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत बढ़ने से कई कंपनियों के मुनाफे पर दबाव रह सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, सरकार के नीतिगत समर्थन और मजबूत आर्थिक गतिविधियों के चलते भारत में कमाई की वृद्धि का दौर जारी रह सकता है।

किन सेक्टरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद?

Morgan Stanley के मुताबिक सभी 10 प्रमुख सेक्टर्स में रेवेन्यू ग्रोथ रहने की संभावना है। इनमें कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, कम्युनिकेशन सर्विसेज और इंडस्ट्रियल सेक्टर सबसे आगे रह सकते हैं। वहीं मुनाफे के लिहाज से कम्युनिकेशन सर्विसेज, मटेरियल्स और फाइनेंशियल सेक्टर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर पर दबाव रह सकता है।

ब्रोकरेज Jefferies का मानना है कि जून तिमाही में कंपनियों की आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। मजबूत आर्थिक गतिविधियों और नॉमिनल जीडीपी में वृद्धि का फायदा कंपनियों को मिल सकता है। हालांकि ऊर्जा और कच्चे माल की बढ़ी लागत कुछ घरेलू कंपनियों के मार्जिन को प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद, ऑयल-गैस और मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी कंपनियों की कमाई में सालाना आधार पर करीब 12% की ग्रोथ का अनुमान है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख