return to news
  1. 2 सप्ताह में चौथी बार बढ़े CNG के दाम, दिल्ली में 1 किलो सीएनजी की कीमत पहुंची कहां तक?

बिजनेस न्यूज़

2 सप्ताह में चौथी बार बढ़े CNG के दाम, दिल्ली में 1 किलो सीएनजी की कीमत पहुंची कहां तक?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 07:49 IST

सारांश

CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में हालिया वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन की लागत पर असर पड़ने और खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों, टैक्सियों और कमर्शियल गाड़ियों का एक बड़ा हिस्सा अब सीएनजी पर चलता है।

सीएनजी

दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ाई गई सीएनजी की कीमत (Photo: Shutterstock)

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (Compressed Natural Gas, CNG) के दाम दिल्ली-एनसीआर में फिर से अपडेट कर दिए गए हैं। पिछले दो सप्ताह में चौथी बार सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए। पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में भी पिछले दो सप्ताह में चार बार इजाफा किया जा चुका है। सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया था। सीएनजी के दामों में ताजा संशोधन के बाद, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। सरकार ने 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये, फिर 18 मई को 1 रुपये और 23 मई को 1 रुपये की वृद्धि की थी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़ी ऊर्जा लागत में वृद्धि का बोझ सरकारी तेल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं पर डाले जाने के बाद, 15 मई के बाद से सीएनजी की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रमुख शहरों में सीएनजी की संशोधित दरें

दिल्ली: 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम

नोएडा: 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम

गाजियाबाद: 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम

गुरुग्राम: 88.12 रुपये प्रति किलोग्राम

ग्रेटर नोएडा: 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम

सीएनजी की कीमतों में हालिया वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन की लागत पर असर पड़ने और खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों, टैक्सियों और कमर्शियल गाड़ियों का एक बड़ा हिस्सा अब सीएनजी पर चलता है। ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स बढ़ी हुई ईंधन लागत को यात्रियों पर किराए में वृद्धि के रूप में डाल सकते हैं। यह मूल्य वृद्धि मध्य पूर्व में तनाव से जुड़ी बढ़ती वैश्विक ऊर्जा चिंताओं के बीच हुई है। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध शुरू हुआ था, जिसमें हालांकि सीजफायर हुआ, लेकिन अभी भी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। होर्मुज स्ट्रेट बाधित होने से ग्लोबल एनर्जी संकट गहराने लगा है और अब भारत भी इससे अछूता नहीं है।

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल कहां?

भारत में अरुणाचल प्रदेश और अंडमान एंड निकोबार छोड़कर किसी और राज्य में पेट्रोल के दाम अब 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे नहीं हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.70 रुपये है, जबकि अंडमान एंड निकोबार में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा बाकी राज्यों में यह कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुकी है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में हैं, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117.88 रुपये पर पहुंच चुकी है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख