return to news
  1. कहां ₹90 प्रति लीटर से कम में मिल रहा पेट्रोल, कहां दाम ₹117 के पार? हर राज्य की प्राइस लिस्ट यहां करें चेक

बिजनेस न्यूज़

कहां ₹90 प्रति लीटर से कम में मिल रहा पेट्रोल, कहां दाम ₹117 के पार? हर राज्य की प्राइस लिस्ट यहां करें चेक

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 25, 2026, 12:04 IST

सारांश

Petrol prices in India today after the increase: इस ताजा बढ़ोतरी के बाद, लंबे समय तक कीमतों में स्थिरता रहने के बाद 15 मई से शुरू हुए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

पेट्रोल दाम

किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल? (Photo: Shutterstock)

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ चुके हैं। देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में आज 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हैं। इन सबके बीच एक नजर डालते हैं कि आज हुई बढ़ोतरी के बाद भारत में किस राज्य में कितने रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है?

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आंध्र प्रदेश - ₹117.88

तेलंगाना - ₹115.69

केरल - ₹115.49

मध्य प्रदेश - ₹114.54

पश्चिम बंगाल - ₹113.47

बिहार - ₹113.35

राजस्थान - ₹112.66

महाराष्ट्र - ₹111.18

सिक्किम - ₹110.95

कर्नाटक - ₹110.93

लद्दाख - ₹110.88

ओडिशा - ₹109.22

छत्तीसगढ़ - ₹108.06

तमिलनाडु - ₹107.77

लक्षदीप - ₹107.50

मणिपुर - ₹106.95

झारखंड - ₹105.93

असम - ₹105.85

पंजाब - ₹105.56

मिजोरम - ₹105.52

त्रिपुरा - ₹105.17

नागालैंड - ₹104.39

जम्मू एंड कश्मीर - ₹104.33

गोवा - ₹104.19

पॉन्डिचेरी - ₹103.58

हरियाणा - ₹103.28

हिमाचल प्रदेश - ₹102.55

मेघालय - ₹102.26

दिल्ली - ₹102.12

उत्तर प्रदेश - ₹102.05

गुजरात - ₹101.96

चंडीगढ़ - ₹101.51

उत्तराखंड - ₹100.54

अरुणाचल प्रदेश - ₹97.70

अंडमान एंड निकोबार - ₹88.66

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद, लंबे समय तक कीमतों में स्थिरता रहने के बाद 15 मई से शुरू हुए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। इससे अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के दबाव और परिवहन लागत बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। ईंधन की कीमतों में यह लगातार वृद्धि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है, जिससे आयात लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले, 15 मई को पेट्रोल और डीजल में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर, 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर तथा 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। देश में ईंधन की कीमतों में अंतर राज्यवार टैक्स स्ट्रक्चर के कारण देखा जाता है। पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) मिलकर देश के लगभग 90% फ्यूल मार्केट पर कंट्रोल रखती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंत से अब तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होने की आशंका है।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख