return to news
  1. April Auto Sales: Maruti ने बेची रिकॉर्डतोड़ गाड़ियां, Tata, Hyundai समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन?

बिजनेस न्यूज़

April Auto Sales: Maruti ने बेची रिकॉर्डतोड़ गाड़ियां, Tata, Hyundai समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड May 01, 2026, 15:12 IST

सारांश

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India ने अप्रैल 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में कुल 2,39,646 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल 2025 में बेची गई 1,79,791 यूनिट्स के मुकाबले काफी अधिक है।

Auto sales

Hyundai Motor India की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़ी है।

April Auto Sales: ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने आज 1 मई को अप्रैल महीने की गाड़ियों की बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। Maruti Suzuki India ने अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री की है। इसके अलावा Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 34,833 यूनिट हो गई। Hyundai Motor India की घरेलू बिक्री में भी सालाना 17 फीसदी का उछाल आया है। यहां हमने सभी बड़ी कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री से जुड़े आंकड़े दिए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki India

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में कुल 2,39,646 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल 2025 में बेची गई 1,79,791 यूनिट्स के मुकाबले काफी अधिक है।

इस महीने घरेलू बिक्री भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,91,122 यूनिट्स पर पहुंच गई। एक्सपोर्ट 40,054 यूनिट्स रहा, जबकि अन्य OEMs को की गई बिक्री का योगदान 8,470 यूनिट्स रहा। घरेलू बाजार में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री अप्रैल 2026 में काफी बढ़कर 1,87,704 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,38,704 यूनिट थी।

Tata Motors

टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 34,833 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 27,221 इकाई थी। घरेलू बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़कर 32,965 इकाई रही जबकि अप्रैल 2025 में यह 25,764 इकाई थी।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की मात्रा 28.2 प्रतिशत बढ़कर 1,868 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष इसी महीने में 1,457 इकाई थी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री 31.12 प्रतिशत बढ़कर 59,701 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 45,532 इकाई थी। घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री 30.5 फीसदी बढ़कर अप्रैल में 59,000 इकाई रही जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 45,199 इकाई थी।

Hyundai Motor India

हुंडई मोटर इंडिया की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। अप्रैल महीने में यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री है। अप्रैल 2026 में कंपनी का निर्यात 13,708 इकाई रहा। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई वेन्यू ने अप्रैल 2026 में 12,420 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की।

Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 94,627 यूनिट हो गई। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन बिक्री 8 प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई रही जो अप्रैल 2025 में 52,330 इकाई थी।

घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल बिक्री 23,427 यूनिट दर्ज की गई। ट्रैक्टर की बिक्री अप्रैल में 21 फीसदी बढ़कर 48,411 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2025 में 40,054 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल में 46,404 इकाई रही जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 38,516 इकाई थी।

JSW MG Motor India

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 6,018 इकाई हो गई। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसके आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) खंड दोनों में स्थिर गति बनी हुई है।

कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं प्रभावित हुई हैं। इससे उपभोक्ता भावना पर असर पड़ा जिससे मोटर वाहन बाजार में कुल मांग कुछ नरम रही लेकिन इसके बावजूद थोक बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया की अप्रैल 2026 में थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर पहुंच गई।

Kia India

किआ इंडिया की अप्रैल 2026 में थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने वर्ष 2025 की समान अवधि में 23,623 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में बताया कि यह अप्रैल महीने में उसकी अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। किआ इंडिया ने कहा कि यह प्रदर्शन उसके उत्पाद पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों की निरंतर मजबूत मांग को दर्शाता है और भारतीय बाजार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

Nissan Motor India

निसान मोटर इंडिया की कुल बिक्री अप्रैल में 5,388 इकाई रही। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इसमें घरेलू बाजार की 3,203 इकाई और निर्यात के माध्यम से 2,185 इकाई शामिल हैं।

अगला लेख