return to news
  1. Adani Enterprises Q4 Results: मार्च तिमाही में ₹221 करोड़ का घाटा, डिविडेंड देगी कंपनी

मार्केट न्यूज़

Adani Enterprises Q4 Results: मार्च तिमाही में ₹221 करोड़ का घाटा, डिविडेंड देगी कंपनी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 17:01 IST

सारांश

Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹1.30 के डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी के शेयरों में आज 0.85 फीसदी की गिरावट आई।

शेयर सूची

Adani Enterprises

Adani Enterprises ने मार्च तिमाही में घाटे के बावजूद अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Adani Enterprises Q4 Results: अदानी एंटरप्राइजेज ने आज 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में ₹220.71 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹3844.91 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी के शेयरों में आज 0.85 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 2404.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹1.30 के डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹1 की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड-अप शेयरों पर दिया जाएगा, और यह आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार, 12 जून, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है।

अदाणी ग्रुप के मालिक Gautam Adani ने कंपनी के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि Adani Enterprises ने इस साल भी मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अनुशासित तरीके से काम किया, EBITDA स्थिर रहा और उसके मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर और नए बिजनेस में लगातार ग्रोथ बनी रही। उन्होंने बताया कि कंपनी के EBITDA का बड़ा हिस्सा उसके मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस और माइनिंग सर्विसेज से आ रहा है, जो काफी स्थिर हैं। यह दिखाता है कि कंपनी का बिजनेस अब परिपक्व (mature) हो चुका है और उसका ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो बड़े स्तर पर मजबूत हो गया है।

आगे उन्होंने कहा कि FY26 में कंपनी ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर तेज प्रगति की है। इनमें Navi Mumbai International Airport, Guwahati Airport और Ganga Expressway जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिन्हें तैयार करने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। गौतम अडानी ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, कंपनी का फोकस मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस बनाने पर है। इसके लिए कंपनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन तैयार है, जिन पर आगे काम किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख