बिजनेस न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 16:30 IST
सारांश
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2027 में देश की वृद्धि दर 6.6% हो सकती है। भारत की वृद्धि के अनुमान पर पूछे गए सवाल के जवाब में यूएन डीईएसए के आर्थिक विश्लेषण और नीति प्रभाग के निदेशक शांतनु मुखर्जी ने कहा कि जो देश निर्यात पर निर्भर हैं।

UN ने 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर किया 6.4%
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने पश्चिम एशिया संकट से उपजी ग्लोबल अनिश्चितताओं और आर्थिक झटकों का हवाला देते हुए 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.6% से घटाकर 6.4% कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (United Nations Department of Economic and Social Affairs) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट ने ग्लोबल अर्थव्यवस्था को एक और झटका दिया है, जिससे वृद्धि धीमी हुई है, महंगाई का दबाव बढ़ा है और अनिश्चितता पैदा हुई है। यूएन डीईएसए के आर्थिक विश्लेषण और नीति प्रभाग के वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के वरिष्ठ अर्थशास्त्री एवं प्रभारी अधिकारी इंगो पिटरले ने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से ‘अछूता नहीं’ है। उन्होंने कहा, ‘भारत ऊर्जा का बड़ा आयातक है और अन्य माध्यमों जैसे धन प्रेषण (रेमिटेंस) के प्रति भी संवेदनशील है, जिससे कुछ परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही, वैश्विक वित्तीय सख्ती मौद्रिक नीति को और जटिल बना देगी।’
पिटरले ने बताया कि पश्चिम एशिया का ‘झटका’ सभी देशों की वृद्धि पर दोहरा प्रभाव डाल रहा है। यह वृद्धि को कम कर रहा है और साथ ही महंगाई को बढ़ा रहा है जिससे नीतिगत गुंजाइश सीमित हो रही है। उन्होंने कहा, ‘यह भारत के मामले में भी होगा। सवाल यह है कि केंद्रीय बैंक और वित्तीय प्राधिकरण इसका जवाब कैसे देंगे?’ रिपोर्ट में हालांकि कहा गया कि भारत अब भी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा और उत्पादन के 6.4% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि यह 2025 के 7.5% से कम है जो ‘ऊर्जा आयात लागत में वृद्धि और कड़े वित्तीय हालात के दबाव’ को दर्शाता है। पिटरले ने कहा, ‘भारत में संरचनात्मक रूप से बहुत मजबूत वृद्धि देखी गई है जो उपभोक्ता मांग, सार्वजनिक निवेश और सेवा निर्यात के मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित रही है।
ये प्रमुख कारक बड़े पैमाने पर बने रहेंगे, इसलिए भारत स्पष्ट रूप से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।’ रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2027 में देश की वृद्धि दर 6.6% हो सकती है। भारत की वृद्धि के अनुमान पर पूछे गए सवाल के जवाब में यूएन डीईएसए के आर्थिक विश्लेषण और नीति प्रभाग के निदेशक शांतनु मुखर्जी ने कहा कि जो देश निर्यात पर निर्भर हैं, उनके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि जब आयात लागत बढ़ती है, तो निर्यात भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘यह एक लॉन्ग-टर्म स्ट्रक्चरल मुद्दा है जो तब दिखने लगता है जब माल ढुलाई लागत, लॉजिस्टिक्स लागत और औद्योगिक पेट्रोरसायन जैसे डीजल ईंधन, व्यवसायों की लागत बढ़ाने लगते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद, अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तरह भारत के पास इन्हें संभालने के लिए कुछ गुंजाइश है। इसलिए हम लगातार कह रहे हैं कि बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है कि आप इन झटकों को मौजूदा ‘बफर’ के भीतर कैसे संभाल पाते हैं, इससे पहले कि आपके भंडार और वित्तीय गुंजाइश खत्म हो जाए। यह महत्वपूर्ण है।’ रिपोर्ट में 2026 में वैश्विक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का वृद्धि अनुमान अब 2.5% लगाया गया है। यह जनवरी के अनुमान से 0.2% कम है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs