return to news
  1. Adani Group ने US धोखाधड़ी-रिश्वतखोरी के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- हर संभव कानूनी सहारा लेंगे

बिजनेस न्यूज़

Adani Group ने US धोखाधड़ी-रिश्वतखोरी के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- हर संभव कानूनी सहारा लेंगे

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 14:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और उनके कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से झूठे और भ्रामक तथ्यों के आधार पर धन जुटाने की अरबों डॉलर की योजना में उनकी कथित भूमिका को लेकर अमेरिका की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किए गए हैं। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

शेयर सूची

रिपोर्ट्स के बाद गिर गए थे अडानी ग्रुप के स्टॉक

रिपोर्ट्स के बाद गिर गए थे अडानी ग्रुप के स्टॉक

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने गुरुवार को सौर ऊर्जा अनुबंधों (Solar Power Contracts) के लिए अनुकूल शर्तों को सिक्योर करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स के आरोप बिल्कुल बेसलेस हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

साथ ही दावा किय है कि अडानी ग्रुप सभी कानूनों का अनुपालन करता है। अडानी ग्रुप की तरफ से जारी किए गए क्लैरिफिकेशन में यह भी कहा गया कि हरसंभव कानूनी सहारा लिया जाएगा।

अडानी ग्रुप प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और खंडन किए गए हैं।’

क्या है आरोप?

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने अरबपति गौतम अडानी पर कथित तौर पर सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) से अधिक रिश्वत देने के प्लान का हिस्सा होने का आरोप लगाया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, प्रवक्ता ने अमेरिकी न्याय विभाग के बयान की ओर इशारा किया जिसमें कहा गया था कि ‘अभियोग में आरोप आरोप हैं और डिफेंडेंट को तब तक निर्दोष माना जाएगा जब तक कि दोषी साबित न हो जाएं।’

'हमेशा किया है पालन'

बयान में आगे लिखा गया, ‘अडानी ग्रुप ने हमेशा अपने ऑपरेशन्स के सभी अधिकार क्षेत्रों में गवर्नेंस, पारदर्शिता और रेगुलेटरी अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध किया है। हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाला संगठन हैं, जो पूरी तरह से सभी कानूनों का अनुपालन करता है।’

नीचे गिरे स्टॉक्स

इससे पहले गुरुवार को सुबह के कारोबार के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा, सभी लिस्टेड कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.45 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी, क्योंकि अरबपति गौतम अडानी पर अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स द्वारा कथित सालों से चली आ रही भूमिका को लेकर आरोप लगाए गए हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख