return to news
  1. Nifty IT: चेयरमैन के इस्तीफे से Coforge के शेयरों में हड़कंप, लेकिन बाकी IT स्टॉक्स में बिकवाली क्यों?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: चेयरमैन के इस्तीफे से Coforge के शेयरों में हड़कंप, लेकिन बाकी IT स्टॉक्स में बिकवाली क्यों?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 12:09 IST

सारांश

आज के कारोबार में Coforge का शेयर सबसे ज्यादा करीब 8 फीसदी तक टूट गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी भी देखने को मिली। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Coforge और Infosys में करीब 4 फीसदी की गिरावट थी। HCL Tech का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।

IT Stocks

Coforge ने फिलहाल विवेक शर्मा को अंतरिम चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

IT सेक्टर के शेयरों में आज 09 सितंबर को तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3.70 फीसदी तक टूटकर 29005 के स्तर पर आ गया। इस महीने अब तक निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। Coforge के चेयरमैन ओपी भट्ट के अचानक इस्तीफे के बाद इसके शेयरों में भारी बिकवाली नजर आई। यहां हम समझेंगे कि आज IT शेयरों में गिरावट के पीछे कौन सी वजहें जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में जबरदस्त बिकवाली

आज के कारोबार में Coforge का शेयर सबसे ज्यादा करीब 8 फीसदी तक टूट गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी भी देखने को मिली। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Coforge और Infosys में करीब 4 फीसदी की गिरावट थी। HCL Tech का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इसके अलावा Tech Mahindra, Mphasis, TCS, Persistent Systems और Wipro के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। OFSS और LTM के शेयर भी करीब 1 फीसदी टूट गए।

ओपी भट्ट के इस्तीफे से बढ़ी चिंता

Coforge ने बुधवार को बाजार खुलने से पहले स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और चेयरपर्सन ओपी भट्ट ने 8 सितंबर को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 9 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। भट्ट ने बोर्ड को भेजे पत्र में कहा कि हालिया बोर्ड इवैल्यूएशन प्रक्रिया में उनके ‘गुड फेथ’ वाले कार्यों की प्रकृति को लेकर असहमति बनी हुई थी। उनका मानना था कि ऐसी स्थिति में बोर्ड में बने रहना कंपनी के प्रभावी संचालन के लिए सही नहीं होगा।

आंतरिक ऑडिट में क्या सामने आया?

Coforge के बोर्ड इवैल्यूएशन प्रोसेस की आंतरिक ऑडिट समीक्षा के दौरान कुछ चिंताएं सामने आई थीं। इनमें बोर्ड इवैल्यूएशन रिपोर्ट और चेयरपर्सन के प्रदर्शन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के खुलासे का मामला भी शामिल था। कंपनी के अनुसार, बोर्ड ने ओपी भट्ट के सामने अपनी चिंताएं रखीं और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। भट्ट ने इन मुद्दों पर अपना जवाब भी दिया था। हालांकि, उनके इस्तीफे से पहले बोर्ड उनके जवाब की समीक्षा कर रहा था और इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया था।

बाकी IT शेयर क्यों लुढ़के?

IT शेयरों में गिरावट सिर्फ Coforge से जुड़ी चिंता तक सीमित नहीं है। कमजोर वैश्विक संकेतों, एशियाई बाजारों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों के करीब 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने से भी बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। ऐसे माहौल में हाई-ग्रोथ और IT शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है। Coforge ने फिलहाल विवेक शर्मा को अंतरिम चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वह 31 जनवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे। निवेशकों के लिए अब कंपनी की ओर से आगे आने वाली जानकारी और बोर्ड से जुड़े घटनाक्रम अहम रहेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख