return to news
  1. L&T के शेयर 2% तक उछले, ONGC से मिला बड़ा ऑर्डर, हर एक डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

L&T के शेयर 2% तक उछले, ONGC से मिला बड़ा ऑर्डर, हर एक डीटेल यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 12:12 IST

सारांश

एल एंड टी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज 4,020.20 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे, हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली। कंपनी के एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयरों में तेजी दिखी।

शेयर सूची

LT
--
एल एंड टी

एल एंड टी के शेयरों में आज तेजी का कारण क्या है? (Photo: Shutterstock)

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में आज काफी तेजी देखने को मिली। शेयर एक समय 4,020.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक नए ऑर्डर से जुड़ी जानकारी दी, जिसके बाद शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली। इसके बाद शेयर थोड़ा नरम पड़े और दोपहर 12 बजे करीह .63% यानी कि 24.70 रुपये चढ़कर 3,971 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। L&T एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर (LTEH ऑफशोर) को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) से भारत के पश्चिमी तट पर रत्ना-I (ADR I) और NLM-14 प्रोजेक्ट के अतिरिक्त विकास के लिए एक बड़ा ऑफशोर ऑर्डर मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर की सारी डीटेल्स

इस प्रोजेक्ट में तीन नए वेल-हेड प्लेटफॉर्म, एक राइजर प्लेटफॉर्म, सबसी पाइपलाइन और केबल के कई हिस्से, और मौजूदा ऑफशोर इंस्टॉलेशन में ब्राउनफील्ड बदलावों की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग (EPCIC) शामिल है। इस प्रोजेक्ट का मकसद प्रोडक्शन बढ़ाना और इस क्षेत्र में ONGC की ऑफशोर संपत्तियों के लगातार विकास में मदद करना है। LTEH ऑफशोर, ऑफशोर तेल और गैस उद्योग के लिए इंटीग्रेटेड EPCIC समाधान देने वाली एक प्रमुख कंपनी है। मजबूत इन-हाउस इंजीनियरिंग क्षमताओं, विश्व-स्तरीय फैब्रिकेशन सुविधाओं और समुद्री जहाजों के समर्पित बेड़े के साथ, इसने वैश्विक बाजारों में जटिल शैलो-वॉटर और डीप-वॉटर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

पिछले चार दशकों में, LTEH ऑफशोर ने कई तरह के प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, जिनमें फिक्स्ड प्लेटफॉर्म, सबसी पाइपलाइन और स्ट्रक्चर, ब्राउनफील्ड अपग्रेड और डीकमीशनिंग के काम शामिल हैं। ऑर्डर मिलने पर टिप्पणी करते हुए, L&T एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड, पार्थसारथी चटर्जी ने कहा, 'ADR-I और NLM-14 डेवलपमेंट भारत के ऑफशोर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण इजाफा हैं और मौजूदा ऑफशोर संपत्तियों से प्रोडक्शन बढ़ाने में लगातार निवेश को दिखाते हैं। ये प्रोजेक्ट्स मौजूदा ऑपरेटिंग फील्ड्स में ब्राउनफील्ड बदलावों के साथ नई ऑफशोर सुविधाओं को जोड़ते हैं, जिसके लिए सावधानीपूर्वक योजना, इंजीनियरिंग इंटीग्रेशन और सटीक एग्जिक्यूशन की आवश्यकता होती है। अपने व्यापक ऑफशोर EPCIC अनुभव के आधार पर, हम ONGC के लॉन्ग-टर्म प्रोडक्शन लक्ष्यों का समर्थन करते हुए इन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए तत्पर हैं।'

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जो EPC प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के सेक्टर में काम करती है और कई अलग-अलग क्षेत्रों और जियोग्राफिकल इलाकों में फैली हुई है। AI और टेक्नोलॉजी पर मजबूत जोर, कस्टमर फोकस्ड अप्रोच और बेहतरीन क्वॉलिटी की निरंतर खोज ने L&T को आठ दशकों से अपने मुख्य बिजनेस क्षेत्रों में नेतृत्व हासिल करने और बनाए रखने में सक्षम बनाया है।

कितना बड़ा है ऑर्डर?

हालांकि इस प्रेस रिलीज में बताया नहीं गया है कि कुल कितने रुपये का यह ऑर्डर है, लेकिन इसको बड़ा ऑर्डर बताया गया है। अगर ऑर्डर क्लासिफिकेशन पर नजर डालें तो यह ऑर्डर 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच का है। सिग्निफिकेंट ऑर्डर मतलब 1,000 से 2,500 करोड़ रुपये, बड़ा ऑर्डर का मतलब 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये, मेजर ऑर्डर का मतलब 5,000 से 10,000 करोड़ रुपये, मेगा ऑर्डर का मतलब 10,000 से 15,000 करोड़ और अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर का मतलब 15,000 करोड़ रुपये से बड़ा ऑर्डर मिलना।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख