return to news
  1. वर्कप्लेस एआई एजेंट्स पर पेटीएम ने तोड़ी चुप्पी, कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट को लेकर क्या कुछ कहा?

मार्केट न्यूज़

वर्कप्लेस एआई एजेंट्स पर पेटीएम ने तोड़ी चुप्पी, कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट को लेकर क्या कुछ कहा?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 15:31 IST

सारांश

पेटीएम ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उसकी मौजूदा कारोबारी पहलों का हिस्सा है और इस दिशा में पहले से ही काम किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, वह लगातार AI क्षमताओं को डेवलप करने और उनमें इन्वेस्ट करने पर काम कर रही है।

शेयर सूची

पेटीएम

पेटीएम के शेयरों में आज क्यों दिखी दिनभर इतनी रैली? (Photo: Shutterstock)

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट पर स्टॉक एक्सचेंजों को क्लेरिफिकेशन दिया है। आज दिन भर पेटीएम के शेयरों में दमदार रैली देखने को मिली। पेटीएम के शेयर आज करीब 5% यानी कि 80 रुपये प्रति शेयर चढ़कर 1,753 रुपये प्रति शेयर तक ट्रेड होते नजर आए। पेटीएम ने यह सफाई ब्लूमबर्ग इंडिया में 9 सितंबर 2026 को पब्लिश्ड 'Paytm Bets on Workplace AI Agents in Pivot Beyond Payments' टाइटल वाली खबर के बाद आई है। कंपनी ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उसकी मौजूदा कारोबारी पहलों का हिस्सा है और इस दिशा में पहले से ही काम किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, वह लगातार AI क्षमताओं को डेवलप करने और उनमें इन्वेस्ट करने पर काम कर रही है। पेटीएम ने यह भी क्लियर किया कि AI के जरिए 'रेवेन्यू ऑप्टिमाइजेशन जर्नी' यानी कमाई को बेहतर बनाने की दिशा में संभावनाओं पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q1 FY27 के नतीजों में भी दी गई थी जानकारी

पेटीएम ने अपने बताया कि AI से जुड़े उसके प्लान्स और संभावनाओं का जिक्र पहले ही Q1 FY27 की अर्निंग रिलीज और अर्निंग कॉल के ट्रांसक्रिप्ट में किया जा चुका है। ये डॉक्यूमेंट्स 27 जुलाई 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों के पास जमा किए गए थे।

इसका मतलब यह है कि कंपनी के अनुसार AI से जुड़ा काम अचानक शुरू हुआ कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। कंपनी पहले से ही अपनी कारोबारी रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर काम कर रही है।

Workplace AI Agents को लेकर क्या कहा?

ब्लूमबर्ग इंडिया की रिपोर्ट में पेटीएम के वर्कप्लेस में AI एजेंट्स के इस्तेमाल और पेमेंट बिजनेस से आगे कंपनी के रणनीतिक बदलाव को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद कंपनी ने क्लियर किया कि मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ऐसी किसी नई और महत्वपूर्ण घटना से संबंधित नहीं है, जिसका खुलासा नियमों के तहत अलग से करना जरूरी हो।

पेटीएम ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसी ऐसे 'अनडिस्क्लोज्ड इवेंट या इन्फॉर्मेशन' से संबंधित नहीं है, जो कंपनी के लिए महत्वपूर्ण हो और जिसके लिए SEBI के नियमों के तहत अनिवार्य खुलासा किया जाना चाहिए।

SEBI नियमों के तहत क्या है कंपनी की जिम्मेदारी?

कंपनी ने अपने बयान में रेगुलेशन 30 और सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वॉयरमेंट्स) शेड्यूल III रेगुलेशन्स, 2015 का उल्लेख किया है। इन नियमों के तहत लिस्टेड कंपनियों को ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और जानकारियों का समय पर खुलासा करना होता है, जिनका कंपनी या उसके कारोबार पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

पेटीएम ने कहा कि वह अपनी सभी डिस्क्लोजर जिम्मेदारियों का पालन कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि लागू नियमों के तहत जब भी किसी जानकारी का खुलासा करना जरूरी होगा, वह उचित समय पर इसकी जानकारी देगी। कुल मिलाकर, पेटीएम का कहना है कि AI और उससे जुड़े कारोबारी इस्तेमाल पर कंपनी पहले से काम कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख