return to news
  1. SGB 2021-22 Series-II: 5 साल में 227% रिटर्न, अब समय से पहले पैसा निकालने का मौका

पर्सनल फाइनेंस

SGB 2021-22 Series-II: 5 साल में 227% रिटर्न, अब समय से पहले पैसा निकालने का मौका

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 13:03 IST

सारांश

मान लीजिए आपने उस समय 1 ग्राम SGB 4,792 रुपये में खरीदा था। अब RBI उसी 1 ग्राम के बदले 15,672 रुपये देने को तैयार है। यानी आपको प्रति ग्राम 10,880 रुपये का फायदा हो रहा है। प्रतिशत में देखें तो यह करीब 227% रिटर्न है।

SGB

SGB 2021-22 सीरीज-II को 1 जून 2021 को जारी किया गया था।

SGB 2021-22 Series-II: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज-II के समय से पहले रिडेम्प्शन का मूल्य तय कर दिया है। इस सीरीज के निवेशक 1 जून 2026 से अपने बॉन्ड रिडीम करा सकते हैं। RBI ने इसका रिडेम्प्शन प्राइस 15,672 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के नियमों के मुताबिक, SGB में निवेश करने वाले निवेशकों को जारी होने की तारीख से 5 साल बाद समय से पहले रिडेम्प्शन की सुविधा मिलती है। SGB 2021-22 सीरीज-II को 1 जून 2021 को जारी किया गया था। रिडेम्प्शन मूल्य पिछले तीन कारोबारी दिनों के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर तय किया जाता है।

कितना होगा फायदा?

मान लीजिए आपने उस समय 1 ग्राम SGB 4,792 रुपये में खरीदा था। अब RBI उसी 1 ग्राम के बदले 15,672 रुपये देने को तैयार है। यानी आपको प्रति ग्राम 10,880 रुपये का फायदा हो रहा है। प्रतिशत में देखें तो यह करीब 227% रिटर्न है।

उदाहरण के लिए, अगर आपने 2021 में 1 लाख रुपये का निवेश किया था, तो आज उसकी कीमत लगभग 3.27 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा आपको हर साल 2.5% ब्याज भी मिलता रहा है, जो अलग से है। इसलिए आपका कुल फायदा 227% से भी ज्यादा होगा।

क्या हैं टैक्स के नियम?

निवेशकों को टैक्स नियमों का भी ध्यान रखना होगा। 1 अप्रैल से लागू नए नियमों के तहत समय से पहले रिडेम्प्शन पर अब कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। वहीं, मैच्योरिटी पर मिलने वाली टैक्स छूट केवल उन मूल निवेशकों को मिलेगी, जो अपने बॉन्ड पूरे 8 साल तक होल्ड करेंगे। सेकेंडरी मार्केट से SGB खरीदने वाले निवेशकों को मैच्योरिटी तक रखने पर भी टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। कोई भी फैसला लेने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख