return to news
  1. Senior Citizens FD: SBI, HDFC, ICICI या PNB, किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

पर्सनल फाइनेंस

Senior Citizens FD: SBI, HDFC, ICICI या PNB, किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 04, 2026, 12:11 IST

सारांश

ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में करीब 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। यह अतिरिक्त ब्याज उनकी निवेश से होने वाली कमाई को बढ़ाने में मदद करता है। यहां बताए गए सभी ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू हैं।

Fixed Deposit

Fixed Deposit: रिटायरमेंट के बाद कई लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा FD में निवेश करना पसंद करते हैं।

Senior Citizens FD Rates: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और बिना ज्यादा जोखिम के अपनी बचत पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। FD में पैसा सुरक्षित रहता है और तय ब्याज के साथ नियमित आय का भी विकल्प मिलता है। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद कई लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा FD में निवेश करना पसंद करते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीनियर सिटीजन्स को क्यों मिलता है ज्यादा ब्याज?

ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में करीब 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। यह अतिरिक्त ब्याज उनकी निवेश से होने वाली कमाई को बढ़ाने में मदद करता है। यहां बताए गए सभी ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू हैं।

SBI में कितना मिल रहा है ब्याज?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 3 साल से लेकर 5 साल से कम अवधि की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 6.80% सालाना ब्याज देता है। वहीं 5 साल से 10 साल तक की FD पर SBI We-care योजना के तहत अतिरिक्त 0.50% लाभ के साथ कुल 7.05% सालाना ब्याज मिलता है।

HDFC Bank की FD पर रिटर्न

HDFC Bank 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 6.90% सालाना ब्याज देता है। अगर FD की अवधि 5 साल से ज्यादा है, तो ब्याज दर 6.60% सालाना है।

ICICI Bank की ब्याज दर

ICICI Bank 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.10% सालाना ब्याज देता है। वहीं 5 साल से अधिक अवधि की FD पर 7% सालाना ब्याज मिलता है।

PNB कितना ब्याज दे रहा है?

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1205 दिन से 5 साल तक की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 6.85% सालाना ब्याज देता है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए इसी अवधि की FD पर ब्याज दर 7.15% सालाना है।

किस बैंक में मिल रहा है 8% से ज्यादा ब्याज?

अगर आप सबसे ज्यादा ब्याज की तलाश में हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Suryoday Small Finance Bank 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 8.05% सालाना ब्याज दे रहा है, जो बड़े बैंकों की तुलना में काफी ज्यादा है।

FD में निवेश करने से पहले सिर्फ ज्यादा ब्याज दर ही नहीं, बल्कि FD की अवधि, अपनी पैसों की जरूरत और बैंक की शर्तों को भी जरूर देखें। सही अवधि और सही बैंक चुनकर आप अपनी बचत पर बेहतर और सुरक्षित रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

अगला लेख