return to news
  1. Savings Account पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए बड़े और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के रेट

पर्सनल फाइनेंस

Savings Account पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए बड़े और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 19:00 IST

सारांश

Savings Account चुनते समय केवल ब्याज दर को ही आधार नहीं बनाना चाहिए। कई बैंक ग्राहकों से न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की शर्त रखते हैं। यदि खाते में तय सीमा से कम राशि रहती है, तो बैंक जुर्माना भी वसूल सकते हैं।

Savings Account

Savings Account: स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग्स अकाउंट पर अपेक्षाकृत ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

Savings Account आज भी लोगों की वित्तीय जरूरतों का अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ आपके पैसे को सुरक्षित रखता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी की सुविधा भी देता है। यही वजह है कि सैलरी, रोजमर्रा के खर्च और इमरजेंसी फंड के लिए ज्यादातर लोग सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कई लोग अपनी अतिरिक्त बचत सेविंग्स अकाउंट में ही रखते हैं। हालांकि, इस पर मिलने वाला ब्याज फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसे निवेश विकल्पों की तुलना में कम होता है। इसलिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, ताकि आपका पैसा बिना वजह कम रिटर्न न दे।

बड़े बैंकों में लगभग समान ब्याज दर

देश के अधिकांश बड़े बैंक सेविंग्स अकाउंट पर करीब 2.5% सालाना ब्याज दे रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सभी बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज देता है। वहीं, HDFC बैंक भी 2.50% सालाना ब्याज प्रदान करता है, जहां ग्राहकों को न्यूनतम औसत तिमाही बैलेंस बनाए रखना होता है।

ICICI बैंक भी करीब 2.5% सालाना ब्याज देता है। बैंक ब्याज की गणना रोजाना करता है और इसे हर तिमाही में खाते में जमा करता है। Axis बैंक भी 2.5% सालाना की समान दर प्रदान करता है। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक जैसे सरकारी बैंक भी लगभग इसी स्तर की ब्याज दर दे रहे हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं ज्यादा ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग्स अकाउंट पर अपेक्षाकृत ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। Suryoday Small Finance Bank में 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज मिलता है, जबकि बड़े बैलेंस पर यह दर बढ़कर 7.60% तक पहुंच सकती है।

AU Small Finance Bank में 1 लाख रुपये से कम बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज मिलता है। वहीं 5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच बैलेंस रखने पर 3.50% सालाना ब्याज दिया जाता है। बड़े बैलेंस पर यह दर 6.75% तक पहुंच सकती है।

Ujjivan Small Finance Bank में 3 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.5% सालाना ब्याज मिलता है। 3 लाख से 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर यह दर 3% सालाना हो जाती है। बैंक बड़े डिपॉजिट पर और अधिक ब्याज देता है, जहां अधिकतम दर 7.15% सालाना तक पहुंचती है।

सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान

सेविंग्स अकाउंट चुनते समय केवल ब्याज दर को ही आधार नहीं बनाना चाहिए। कई बैंक ग्राहकों से न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की शर्त रखते हैं। यदि खाते में तय सीमा से कम राशि रहती है, तो बैंक जुर्माना भी वसूल सकते हैं। इसलिए अकाउंट खोलने से पहले ब्याज दर के साथ-साथ न्यूनतम बैलेंस और अन्य नियमों की भी जांच कर लेना बेहतर होता है।

अगला लेख