return to news
  1. PNB कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर! 10 नवंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना बंद हो सकता है बैंक खाता

पर्सनल फाइनेंस

PNB कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर! 10 नवंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना बंद हो सकता है बैंक खाता

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 26, 2026, 09:26 IST

सारांश

अगर आपको अपने अकाउंट की स्थिति, KYC प्रोसेस या डॉक्यूमेंट्स को लेकर कोई संदेह है, तो नजदीकी PNB ब्रांच से संपर्क करें। बैंक की सार्वजनिक सूचना में टोल-फ्री नंबर 1800-1800 और 1800-2021 भी दिए गए हैं।

पंजान नैशनल बैंक

PNB के निष्क्रिय बैंक खातों पर बड़ा अपडेट (Photo: Shutterstock)

अगर आपका अकाउंट पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में खुला है और पिछले कुछ सालों से वह निष्क्रिय पड़ा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। पीएनबी ने अपने कस्टमर्स के लिए एक अहम पब्लिक सूचना जारी की है। बैंक के मुताबिक, ऐसे कुछ अकाउंट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है, जिनमें पिछले तीन सालों से अकाउंटहोल्डर्स की ओर से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और जिनमें कोई बैलेंस भी नहीं है। इस कदम का उद्देश्य ऐसे इनऐक्टिव पड़े अकाउंट्स के संभावित दुरुपयोग को रोकना और उनसे जुड़े जोखिमों को कम करना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंक की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक जिन खातों में तीन साल से अधिक समय से कस्टमर द्वारा कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है और जिनका बैलेंस जीरो है, वे इस कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। ऐसे अकाउंटहोल्डर्स को समय रहते अपने अकाउंट की स्थिति की चेक कर लेनी चाहिए। PNB ने संबंधित अकाउंटहोल्डर्स से अनुरोध किया है कि वे अपने अकाउंट को दोबारा एक्टिव कराने के लिए 10 नवंबर 2026 या उससे पहले आवश्यक कदम उठाएं। इसके लिए ग्राहकों को अपनी संबंधित बैंक ब्रांच में जाकर KYC यानी ग्राहक पहचान प्रोसेस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

KYC क्यों जरूरी?

डेडलाइन का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है, क्योंकि निर्धारित शर्तों के अंतर्गत आने वाले अकाउंट्स को बंद करने का प्रोसेस बैंक के प्लान के मुताबिक आगे बढ़ सकता है। कस्टमर्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपनी ब्रांच से संपर्क करें। KYC बैंकिंग प्रोसेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए बैंक कस्टमर की पहचान और आवश्यक डीटेल्स को वेरिफाई करता है। PNB की इस सूचना के मुताबिक संबंधित अकाउंटहोल्डर्स को अकाउंट दोबारा एक्टिव कराने के लिए अपनी ब्रांच में KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

कस्टमर्स बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच से संपर्क करके यह पता कर सकते हैं कि उन्हें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने हैं। इससे अनावश्यक परेशानी और बार-बार बैंक जाने की जरूरत से बचा जा सकता है। साथ ही, यह भी क्लियर कर लें कि आपका अकाउंट वास्तव में इस पब्लिक सूचना के दायरे में आता है या नहीं।

किन ग्राहकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत?

यह सूचना खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने लंबे समय से अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है और जिनके अकाउंट में कोई फंड भी जमा नहीं है। ऐसे अकाउंट्स को नजरअंदाज करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है।

अगर आपका PNB में सेविंग्स अकाउंट या अन्य बैंक अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसकी स्थिति की जानकारी लें। हालांकि, केवल तीन साल तक ट्रांजैक्शन न होने से हर अकाउंट पर यह नोटिस लागू नहीं होता। बैंक की सूचना में दी गई शर्तों के अनुसार, तीन साल से अधिक समय तक ग्राहक-प्रेरित ट्रांजैक्शन न होना और शून्य बैलेंस होना महत्वपूर्ण है।

PNB हेल्पलाइन से लें मदद, अफवाहों से बचें

अगर आपको अपने अकाउंट की स्थिति, KYC प्रोसेस या डॉक्यूमेंट्स को लेकर कोई संदेह है, तो नजदीकी PNB ब्रांच से संपर्क करें। बैंक की सार्वजनिक सूचना में टोल-फ्री नंबर 1800-1800 और 1800-2021 भी दिए गए हैं। इन माध्यमों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैंक से ही डायरेक्ट इसको लेकर जानकारी हासिल करें और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख