return to news
  1. PM Kisan 20th Instalment: इस राज्य के किसानों को ₹2000 की जगह मिल सकते हैं ₹4000, कैसे होगा ऐसा?

पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan 20th Instalment: इस राज्य के किसानों को ₹2000 की जगह मिल सकते हैं ₹4000, कैसे होगा ऐसा?

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 20, 2025, 13:34 IST

सारांश

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत इस महीने देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये आ सकते हैं, वहीं मध्य प्रदेश के किसानों को इस महीने 2000 रुपये की दो किश्तें मिल सकती हैं, चलिए समझते हैं कैसे?

पीएम किसान सम्मान निधि

मध्य प्रदेश के किसानों को इस महीने मिल सकते हैं कुल 4000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 2000 रुपये की तीन किश्तों में यह पैसा सीधा लाभार्थी किसानों के अकाउंट में जाता है। पीएम किसान योजना की अभी तक कुल 19 किश्तें आ चुकी हैं और 20वीं किश्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली किश्त 24 फरवरी 2025 को आई थी, ऐसे में अब 20वीं किश्त किसी भी दिन किसानों को अकाउंट में आ सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किश्त किस तारीख को किसानों के अकाउंट में डाली जाएगी, हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछला ट्रेंड देखते हुए माना जा रहा है कि इस महीने 20वीं किश्त किसानों को दे दी जाएगी। यहां आपको बता दें कि एक राज्य ऐसा है, जहां किसानों को 2000 रुपये नहीं बल्कि 4000 रुपये इस महीने मिल सकते हैं, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

किस राज्य के किसानों को मिल सकते हैं 4000 रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों को इस महीने कुल 4000 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें से 2000 रुपये पीएम किसान योजना के तहत होंगे, जबकि बाकी 2000 रुपये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिल सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के किसानों की वित्तीय मदद के लिए यह योजना चलाती है। इस योजना के तहत भी किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2000 रुपये की तीन किश्तों में किसानों के अकाउंट में डाली जाती है।

इस योजना की शुरुआत 22 सितंबर 2020 को हुई थी, जिसका उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता देना है। इस योजना के तहत पीएम किसान योजना वाली ही पात्रता मान्य होती है। इस योजना का लाभ राज्य के अर्बन और रूरल दोनों एरिया के किसान उठा सकते हैं। साल की जो तीन किश्तें आती हैं, उसमें पहली किश्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किश्त दिसंबर से मार्च के बीच आती हैं। उन सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ भी मिलता रहेगा, जो इस योजना का लाभ उठाते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख