return to news
  1. Personal Student Loans: पढ़ाई के खर्च के लिए लोन चाहिए? एलिजिबिलिटी से लेकर ब्याज दर तक पूरी जानकारी

पर्सनल फाइनेंस

Personal Student Loans: पढ़ाई के खर्च के लिए लोन चाहिए? एलिजिबिलिटी से लेकर ब्याज दर तक पूरी जानकारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 27, 2025, 07:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Personal Student Loans को पढ़ाई से जुड़ी खर्चों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है। यह नॉर्मल एजुकेशन लोन से अलग है, क्योंकि इसे सिर्फ फीस के लिए ही नहीं बल्कि रहने का खर्च, किताबें और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Personal Student Loans: पर्सनल स्टूडेंट लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है।

Personal Student Loans: पर्सनल स्टूडेंट लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है।

Personal Student Loans: पढ़ाई-लिखाई के खर्च में समय के साथ काफी बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के इस माहौल में कई बार स्टूडेंट्स को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी लोन लेना पड़ता है। इस तरह के लोन के लिए पर्सनल स्टूडेंट लोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां हमने पर्सनल स्टूडेंट लोन से जुड़ी सारी जानकारियां दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या होता है Personal Student Loan

पर्सनल स्टूडेंट लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसका मतलब है कि इसे बिना किसी गारंटी के हासिल किया जा सकता है। इसे पढ़ाई से जुड़ी खर्चों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है। यह नॉर्मल एजुकेशन लोन से अलग है, क्योंकि इसे सिर्फ फीस के लिए ही नहीं बल्कि रहने का खर्च, किताबें और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Personal Student Loan के लिए एलिजिबिलिटी

को भी स्टूडेंट कुछ आसान तरीकों से पर्सनल स्टूडेंट लोन ले सकता है। इसे किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान से लिया जा सकता है। हालांकि, लोन लेने से पहले नियम और शर्तों को समझना बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोन के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। किसी भरोसेमंद व्यक्ति (माता-पिता, अभिभावक या को-साइग्नर) की नियमित आय होनी चाहिए।

इसके साथ ही, अच्छा क्रेडिट स्कोर होना भी ज़रूरी है। कई बार जिस स्कूल या कॉलेज में आप दाखिला ले रहे हैं, उसकी प्रतिष्ठा भी लोन मंजूरी में अहम भूमिका निभा सकती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित बैंक से संपर्क करना चाहिए।

Personal Student Loan की ब्याज दर

अलग-अलग बैंक पर्सनल स्टूडेंट लोन पर अलग-अलग ब्याज दरें और शर्तें लागू करते हैं। जैसे देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में इसकी ब्याज दर 8.05% से 11.75% प्रति वर्ष है। वहीं, ICICI बैंक में यह 10.25% प्रति वर्ष और एक्सिस बैंक 13.70% से 15.20% प्रति वर्ष है।

ब्याज दरें बैंक की पॉलिसी के अनुसार समय-समय पर बदली जा सकती हैं। इसलिए, लोन लेने से पहले अपने चुने हुए बैंक से संपर्क करें और लोन की शर्तों को अच्छे से समझ लें।

Personal Student Loan के फायदे-नुकसान

पर्सनल स्टूडेंट लोन के कुछ फायदे तो हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। फायदा यह है कि आप इसे बैंक से तुरंत हासिल करके अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस लोन की रीपेमेंट शर्तें आसान और स्पष्ट होती हैं। वहीं, इस लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती, जिससे ज्यादातर छात्रों के लिए इसे लेना आसान हो जाता है।

अब बात करते हैं नुकसान की। आमतौर पर पर्सनल स्टूडेंट ब्याज दर एजुकेशन लोन से अधिक होती है। इस लोन को चुकाने की अवधि कम होती है, जिससे छात्रों को जल्दी भुगतान करना पड़ता है। स्टूडेंट्स को लोन लेने से पहले छात्रों को अपने बजट और भुगतान क्षमता का ध्यान रखना चाहिए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख