return to news
  1. NPS Withdrawal Rules: एक साथ कितना पैसा निकाल सकते हैं और कैसे मिलेगी पेंशन

पर्सनल फाइनेंस

NPS Withdrawal Rules: एक साथ कितना पैसा निकाल सकते हैं और कैसे मिलेगी पेंशन

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 19:03 IST

सारांश

NPS Withdrawal Rules: जब आप 60 साल के होते हैं, तो आप अपने कुल फंड का 60% तक एक साथ निकाल सकते हैं, और अच्छी बात यह है कि यह हिस्सा फिलहाल टैक्स-फ्री होता है। बाकी 40% पैसा आपको Annuity (पेंशन प्लान) में लगाना जरूरी होता है, जिससे आपको हर महीने या समय-समय पर पेंशन मिलती रहती है।

NPS

NPS: जो 40% पैसा Annuity में जाता है, उससे आपको नियमित आय मिलती है।

अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो रिटायरमेंट के समय पैसा निकालने का तरीका थोड़ा अलग होता है। यहां आप पूरा पैसा एक साथ नहीं निकाल सकते, बल्कि इसे इस तरह बनाया गया है कि आपको कुछ पैसा एकमुश्त मिले और कुछ से नियमित पेंशन मिलती रहे। बता दें कि 18 से 70 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश शुरू कर सकता है। इसमें निवेशक खुद तय कर सकते हैं कि उनका पैसा इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड या सरकारी सिक्योरिटीज में कितना निवेश किया जाए या इसे उम्र के अनुसार स्वचालित रूप से होने दें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

60 साल की उम्र पर निकाल सकेंगे पैसे

जब आप 60 साल के होते हैं, तो आप अपने कुल फंड का 60% तक एक साथ निकाल सकते हैं, और अच्छी बात यह है कि यह हिस्सा फिलहाल टैक्स-फ्री होता है। बाकी 40% पैसा आपको Annuity (पेंशन प्लान) में लगाना जरूरी होता है, जिससे आपको हर महीने या समय-समय पर पेंशन मिलती रहती है।

लंपसम निकालने के क्या हैं नियम

लंपसम निकालने में भी आपको पूरी आजादी होती है। आप चाहें तो पूरा 60% एक साथ निकाल लें या फिर धीरे-धीरे निकालें। अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत नहीं है, तो आप इसे NPS में ही छोड़ सकते हैं और 75 साल की उम्र तक जरूरत के हिसाब से निकाल सकते हैं। इससे आपका पैसा आगे भी निवेशित रहता है और बढ़ता रहता है।

समझें Annuity के नियम

जो 40% पैसा Annuity में जाता है, उससे आपको नियमित आय मिलती है। यह एक तरह से पेंशन खरीदने जैसा होता है, जहां बीमा कंपनी आपको जीवनभर एक तय रकम देती है। कुछ प्लान में आपके बाद आपके जीवनसाथी को भी यह पेंशन मिलती रहती है। हालांकि, इसका रिटर्न आमतौर पर कम होता है और जो पेंशन आपको मिलती है, उस पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है।

60 साल से पहले भी निकल सकते हैं NPS से बाहर

अगर आप 60 साल से पहले NPS से बाहर निकलना चाहते हैं, तो नियम थोड़े सख्त हो जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ 20% पैसा ही निकाल सकते हैं, जबकि 80% पैसा Annuity में लगाना जरूरी होता है। हालांकि अगर आपका कुल फंड बहुत छोटा है, तो कुछ मामलों में पूरा पैसा निकालने की अनुमति मिल सकती है। NPS से पैसा निकालने का कोई एक सही तरीका नहीं है। अगर आपको तुरंत कैश चाहिए तो लंपसंप काम आता है, अगर आपको नियमित आय चाहिए तो Annuity जरूरी है, और अगर आप फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं तो Phased withdrawal बेहतर विकल्प है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख