return to news
  1. 2021 में ₹4,777 में खरीदा था SGB? अब RBI ने तय किया ₹12,612 का रिडेम्प्शन प्राइस, कितना हुआ प्रॉफिट?

पर्सनल फाइनेंस

2021 में ₹4,777 में खरीदा था SGB? अब RBI ने तय किया ₹12,612 का रिडेम्प्शन प्राइस, कितना हुआ प्रॉफिट?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 09:21 IST

सारांश

RBI के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय से पहले रिडेम्पशन कीमत तय करने के लिए 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के क्लोजिंग प्राइस का औसत लिया जाता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

Sovereign Gold Bond: RBI ने तय किया ₹12,612 प्रति यूनिट का भाव (Photo: Shutterstock)

अगर आपने मई 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में इन्वेस्ट किया था, तो आज यानी कि 25 नवंबर की तारीख आपके लिए काफी अहम है। आप आज 12,612 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर अपनी होल्डिंग को रिडीम कर सकते हैं। इस तरह, पांच साल से कुछ अधिक समय में उन्हें प्रति ग्राम लगभग 7,835 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2021-22 सीरीज I के तहत समय से पहले बॉन्ड भुनाने यानी प्रिमैच्योर रिडेम्प्शन की कीमत का ऐलान कर दिया है। RBI की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस सीरीज के गोल्ड बॉन्ड 25 मई 2021 को जारी किए गए थे। सरकारी नियमों के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करने वाले लोग जारी होने के पांच साल पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की निर्धारित तारीख पर समय से पहले रिडेम्पशन का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसी नियम के तहत आज इन्वेस्टरों को यह सुविधा मिलेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे तय होती है रिडेम्प्शन कीमत?

RBI के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय से पहले रिडेम्पशन कीमत तय करने के लिए 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के क्लोजिंग प्राइस का औसत लिया जाता है। ये कीमतें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से पब्लिश की जाती हैं। 25 नवंबर 2026 के रिडेम्पशन के लिए 19 नवंबर, 20 नवंबर और 23 नवंबर 2026 के सोने के क्लोजिंग प्राइस का औसत निकाला गया है। इसी आधार पर प्रति यूनिट 12,612 रुपये की कीमत निर्धारित की गई है।

इन्वेस्टरों को मिलेगा कितना प्रॉफिट?

इस रिडेम्पशन का फायदा समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं। मान लीजिए किसी इन्वेस्टर ने इस सीरीज के 10 यूनिट खरीदे थे। ऐसे में 25 नवंबर को प्रिमैच्योर रिडेम्प्शन कराने पर उसे कुल 1,26,120 रुपये मिलेंगे। वहीं, 100 यूनिट रखने वाले इन्वेस्टर को 12,61,200 रुपये मिलेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रकम केवल मूल निवेश और सोने की कीमत के आधार पर मिलने वाला रिडेम्पशन मूल्य है। SGB पर मिलने वाला 2.5 फीसदी सालाना ब्याज अलग से मिलता है, जिसका भुगतान निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है।

SGB की खासियत यह है कि इसमें सोने की कीमत में बदलाव का फायदा मिलने के साथ सालाना ब्याज भी मिलता है। हालांकि, प्रिमैच्योर रिडेम्पशन के लिए पांच साल का पीरियड पूरा होना और निर्धारित ब्याज भुगतान की तारीख का होना जरूरी है। इसलिए SGB 2021-22 Series I के निवेशकों के लिए आज की डेट अहम है। निवेशकों को अपने बैंक, पोस्ट ऑफिस या संबंधित डीमैट खाते के जरिए रिडेम्पशन के प्रोसेस और समयसीमा की जानकारी लेनी चाहिए।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories