return to news
  1. Gold ETF में लौटा निवेशकों का भरोसा, मार्च में गिरावट के बाद अप्रैल में 34% बढ़ गया निवेश

पर्सनल फाइनेंस

Gold ETF में लौटा निवेशकों का भरोसा, मार्च में गिरावट के बाद अप्रैल में 34% बढ़ गया निवेश

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 17:31 IST

सारांश

Gold ETF: अगर पिछले महीनों से तुलना करें तो मार्च में गोल्ड ETF में निवेश घट गया था, जबकि फरवरी में ₹5,255 करोड़ का मजबूत निवेश आया था। यानी मार्च में गिरावट के बाद अप्रैल में फिर से निवेशकों का भरोसा लौटा है।

Gold ETF

Gold ETF ऐसे फंड होते हैं जो सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं।

Gold ETF: भारत में गोल्ड ETF में निवेश अप्रैल महीने में तेजी से बढ़ा है। AMFI के डेटा के मुताबिक अप्रैल में इन फंड्स में ₹3040 करोड़ से ज्यादा का निवेश आया, जो पिछले महीने के मुकाबले करीब 34% ज्यादा है। इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता, खासकर अमेरिका-ईरान तनाव को माना जा रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड ETF का AUM ₹1.78 लाख करोड़ पर

अप्रैल के अंत तक गोल्ड ETF का कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) करीब ₹1.78 लाख करोड़ पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल में घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 3% गिरी, फिर भी निवेश बढ़ा।

अगर पिछले महीनों से तुलना करें तो मार्च में गोल्ड ETF में निवेश घट गया था, जबकि फरवरी में ₹5,255 करोड़ का मजबूत निवेश आया था। यानी मार्च में गिरावट के बाद अप्रैल में फिर से निवेशकों का भरोसा लौटा है।

दुनिया भर के गोल्ड ETF में बढ़ा निवेश

वैश्विक स्तर पर भी यही ट्रेंड देखने को मिला। World Gold Council के अनुसार, अप्रैल में दुनिया भर के गोल्ड ETF में करीब 6.6 अरब डॉलर का निवेश आया, जिसमें यूरोप के फंड्स सबसे आगे रहे।

वहीं म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के दूसरे आंकड़ों की बात करें, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अप्रैल में करीब ₹38,440 करोड़ का निवेश आया, जो मार्च के ₹40,450 करोड़ से थोड़ा कम है।

लार्ज कैप फंड्स में निवेश घटा है, जबकि मिड कैप और स्मॉल कैप फंड्स में निवेश बढ़ा है। फ्लेक्सी कैप फंड्स में सबसे ज्यादा करीब ₹10,147 करोड़ का निवेश आया। सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में निवेश थोड़ा कम हुआ है।

गोल्ड ETF क्या होता है?

यह ऐसे फंड होते हैं जो सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं। यानी आपको असली सोना खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होती, लेकिन आप उसकी कीमत में होने वाले उतार-चढ़ाव का फायदा ले सकते हैं। यह सोने में निवेश का आसान और टैक्स के लिहाज से बेहतर तरीका माना जाता है। भारत में अभी ऐसे करीब 25 स्कीम मौजूद हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख