return to news
  1. NPS Vatsalya में 3 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है खास और क्यों बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा

पर्सनल फाइनेंस

NPS Vatsalya में 3 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है खास और क्यों बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 18:41 IST

सारांश

NPS Vatsalya को सरकार ने FY2024-25 के बजट में पेश किया था। इसका मकसद यह है कि माता-पिता या अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के लिए लंबे समय की पेंशन बचत कर सकें। इस योजना में बच्चा खुद सब्सक्राइबर होता है, लेकिन खाता माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा ऑपरेट किया जाता है।

NPS Vatsalya

NPS Vatsalya: यह खाता 18 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर खोला जा सकता है।

एनपीएस वात्सल्य (NPS Vatsalya) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस योजना में अब तक 3 लाख से ज्यादा बच्चों का नामांकन हो चुका है। यह दिखाता है कि भारत में माता-पिता अपने बच्चों के आर्थिक भविष्य को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। अब बच्चों की वित्तीय सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक प्राथमिकता बनती जा रही है। नियमित बचत और बेहतर वित्तीय योजना के जरिए परिवार अपने बच्चों के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार कर रहे हैं, ताकि वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है NPS Vatsalya

NPS Vatsalya को सरकार ने FY2024-25 के बजट में पेश किया था। इसका मकसद यह है कि माता-पिता या अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के लिए लंबे समय की पेंशन बचत कर सकें। इस योजना में बच्चा खुद सब्सक्राइबर होता है, लेकिन खाता माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा ऑपरेट किया जाता है।

यह खाता 18 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर खोला जा सकता है। बच्चे के माता-पिता या कानूनी अभिभावक यह खाता खोलते हैं और वही इसे चलाते हैं, लेकिन योजना में सब्सक्राइबर बच्चा ही माना जाता है।

क्या हैं निवेश के नियम

इसमें निवेश और योगदान के नियम काफी आसान रखे गए हैं। खाता खोलने और हर साल कम से कम ₹250 का योगदान जरूरी है। इसमें माता-पिता, अभिभावक के अलावा रिश्तेदार और दोस्त भी पैसे डाल सकते हैं, चाहे वह गिफ्ट के रूप में ही क्यों न हो। निवेश PFRDA से रजिस्टर्ड पेंशन फंड्स के जरिए होता है और पैसा सरकारी बॉन्ड, डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और इक्विटी में लगाया जाता है।

इसमें इक्विटी का हिस्सा 50% से 75% तक हो सकता है। इसके अलावा, सरकारी सिक्योरिटीज और संबंधित निवेश में 15-20%, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और संबंधित निवेश में 10–30% और शॉर्ट-टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट्स और संबंधित निवेश (मनी मार्केट) में 10% पैसा लगाया जाता है।

बच्चा 18 साल का होने के बाद आगे क्या?

जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके पास तीन विकल्प होते हैं। वह इस स्कीम में तीन साल तक बना रह सकता है, NPS के All Citizen Model में शिफ्ट हो सकता है या फिर स्कीम से बाहर निकल सकता है। इसके लिए KYC पूरा होना जरूरी है। NPS Vatsalya खाता रजिस्टर्ड Points of Presence, ऑनलाइन सुविधा या eNPS प्लेटफॉर्म के जरिए खोला जा सकता है। खाते की जानकारी और परफॉर्मेंस स्टेटमेंट, ऑनलाइन लॉगिन या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से देखी जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख