return to news
  1. पेंशनभोक्ता छह आसान से स्टेप्स में स्मार्टफोन पर ही हासिल कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, यहां समझें कैसे

पर्सनल फाइनेंस

पेंशनभोक्ता छह आसान से स्टेप्स में स्मार्टफोन पर ही हासिल कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, यहां समझें कैसे

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 17, 2025, 16:58 IST

सारांश

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि किस तरह से आप सिर्फ अपने स्मार्टफोन से आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। ईपीएफओ ने इसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताए हैं, जिसके जरिए आपको अपने फोन पर ही लाइफ सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

पेंशन

पेंशनभोक्ताओं का काम ऐसे हो सकता है आसान

लाइफ सर्टिफिकेट यानी कि जीवन प्रमाणपत्र के लिए पेंशनभोक्ताओं को काफी चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब लाइफ सर्टिफिकेट आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि किस तरह से आप सिर्फ अपने स्मार्टफोन से आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। ईपीएफओ ने इसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताए हैं, जिसके जरिए आपको अपने फोन पर ही लाइफ सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्टेप 1- कोई भी कम से कम 5 MP फ्रंट कैमरे वाले एंड्रॉयड या iOS स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि उसमें इंटरनेट भी हो।

स्टेप 2- पेंशन वितरण प्राधिकारी (बैंक/पोस्ट ऑफिस/अन्य) के साथ रजिस्टर्ड आधार नंबर को तैयार रखें।

स्टेप 3- गूगल प्ले स्टोर से AadharFaceRd या Jeevan Praman Face ऐप को डाउनलोड कर, इसको इंस्टाल कर लें।

स्टेप 4- ऑपरेटेर ऑथेंटिकेशन और ऑपरेटर का चेहरा स्कैन कर लें, यहां आपको बता दें कि ऑपरेटर पेंशनभोक्ता हो सकता है।

स्टेप 5- पेंशनभोक्ता की सारी डिटेल्स भरें।

स्टेप 6- फ्रंट कैमरा से फोटो खींचकर इसको सबमिट करें।

इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए एक मैसेज आएगा, जिसमें लिंक पर क्लिक करके आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह से पेंशनभोक्ताओं का काम काफी आसानी से हो सकता है। आपको बता दें कि पेंशनभोक्ताओं के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की अहमियत काफी ज्यादा होती है। उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है, जिससे बिना किसी रुकावट के समय पर उनके खाते में पेंशन आती रहे। लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहले पेंशनभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस तरह से वह आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी पर आश्रित होने की जरूरत भी नहीं होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख