return to news
  1. कैसे बनाएं बजट जो खर्चों के बाद भी हो सके बचत? जानें तरीका

पर्सनल फाइनेंस

कैसे बनाएं बजट जो खर्चों के बाद भी हो सके बचत? जानें तरीका

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 19:12 IST

सारांश

बजट बनाकर खर्च करने से आपको एक औसतन खर्च का पता रहता है। इसके आधार पर आप आने वाले खर्चों को तय कर सकते हैं।

हर महीने खर्चों पर रखें ध्यान

हर महीने खर्चों पर रखें ध्यान

भविष्य की तैयारी के लिए अभी से प्लानिंग करना बेहद जरूरी होता है। बात अगर फाइनेंशियल सिक्यॉरिटी की हो तो बजट बनाना सबसे पहले आता है। इसकी मदद से न सिर्फ आप सेविंग्स कर सकते हैं बल्कि बेफिजूल के खर्चों पर नकेल भी लगा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां देखते हैं कि कैसे आप बजट बना सकते हैं ताकि पैसों को बेहतर मैनेज कर सकें-

  1. अगर आपकी आमदनी सैलरी से आती है तो सबसे पहले ये अमाउंट कैलकुलेट करें जो डिडक्शन के बाद आपको मिलता है। अगर आप फ्रीलांसर या स्वरोजगार से जुड़े हैं तो टैक्स वगैरह काट लें। इससे आपको सटीक आमदनी पता चलती है।

  2. इसके बाद महीने के जरूरी खर्चों को एक लिस्ट में लिख लें। जैसे घर का किराया या किश्त, लोन की किश्त, बीमा प्रीमियम, बिजली- पानी के बिल, ईंधन या कैब का खर्च, राशन वगैरह। इससे आपको पता रहेगा कि इतनी तय रकम तो आपकी इन्हीं खर्चों में जाएगी।

  1. अपने खर्चों को दो ग्रुप्स में बांटें- फिक्स या वेरियेबल। फिक्स में आएंगे ऐसे खर्च जो हर महीने होंगे जैसा घर का किराया, बिल वगैरह। वेरियेबल में बाहर खाना, मूवी या राशन भी, जो घट बढ़ सकता है। इससे भी आपको पता चलेगा कि आप कहां कटौती कर सकते हैं।

  2. इस तरह लिस्ट बनाने के बाद तीन महीनों के खर्चों को आपस में जोड़ें और एक औसत निकालें। ये आपको सटीक जानकारी देगा आपके खर्च को जब आपका खर्च इस औसत के ऊपर जाए तो आपको समझ जाना है कि सोच- समझकर खर्च करने का वक्त आ गया है।

  3. इसके बाद तय करें कि आपको कितनी सेविंग्स करनी है, कितने वक्त और किस जरूरत के लिए। अपने खर्चों में कटौती करके आप सेविंग्स के लिए पैसे बचा सकेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख