return to news
  1. Fixed Deposit: कई दिग्गज बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, अब क्या करें FD निवेशक?

पर्सनल फाइनेंस

Fixed Deposit: कई दिग्गज बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, अब क्या करें FD निवेशक?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 12, 2025, 18:02 IST

सारांश

HDFC Bank ने भी FD के साथ ही सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को भी कम करने का निर्णय लिया है। अब ₹2 करोड़ से कम की FD पर 4 वर्ष 7 महीने की अवधि के लिए अधिकतम दर 7.25% है। अधिकांश अन्य अवधियों पर अब 3% से 7.20% के बीच ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Fixed Deposit

Fixed Deposit: कोटक महिंद्रा बैंक ने भी सभी अवधियों के लिए FD दरों में बदलाव किया है।

Fixed Deposit: रेपो रेट घटते ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। ICICI Bank, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे दिग्गज बैंकों ने अपनी FD की दरें घटा दी है। ICICI Bank ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स तक की कटौती की है। यह बदलाव ₹3 करोड़ से कम के डिपॉजिट्स के लिए है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसी तरह HDFC Bank ने भी FD के साथ ही सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को भी कम करने का निर्णय लिया है। अब ₹2 करोड़ से कम की FD पर 4 वर्ष 7 महीने की अवधि के लिए अधिकतम दर 7.25% है। अधिकांश अन्य अवधियों पर अब 3% से 7.20% के बीच ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक ने भी सभी अवधियों के लिए FD दरों में बदलाव किया है। ₹3 करोड़ से कम की डिपॉजिट पर अब रेगुलर कस्टमर्स को 2.75% और 6.60% के बीच ब्याज दिया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपको क्या करना चाहिए? नुकसान को कम करने और मौजूदा स्थिति का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आप ये कदम उठा सकते हैं।

मौजूदा हाई रेट्स पर बुक कर सकते हैं FD

आने वाले महीनों में FD की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। लेकिन अभी कई बैंक अच्छी ब्याज दरें दे रहे हैं (कुछ 8% या उससे ज़्यादा)। इसलिए जो लोग FD में पैसा लगाना चाहते हैं, उन्हें जल्दी फैसला लेना चाहिए।

ज्यादातर ऊंची ब्याज दरें छोटे बैंकों से मिल रही हैं। ये बैंक थोड़ा जोखिम भरे हो सकते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपकी FD ₹5 लाख तक की डिपॉजिट इंश्योरेंस के अंतर्गत हो।

मीडियम से लॉन्ग टर्म FD चुन सकते हैं

अगर आपको पैसों की जल्दी जरूरत नहीं है, तो 2-5 साल के लिए FD करना फायदेमंद हो सकता है। आने वाले समय में ब्याज दरें धीरे-धीरे गिरेंगी, लेकिन लंबे समय की FD दरें अभी स्थिर हैं।

लेडरिंग स्ट्रैटेजी अपनाएं

FD लेडरिंग का मतलब है कि आप अपनी कुल रकम को कई हिस्सों में बांटें और अलग-अलग समयावधि की FD बनाएं। इससे हर कुछ समय में कोई ना कोई FD मैच्योर होती रहेगी और आपको लगातार बेहतर रिटर्न मिलते रहेंगे।

कॉरपोरेट FD का विकल्प

अगर आप थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो कॉरपोरेट FD चुन सकते हैं। ये ज्यादा ब्याज देती हैं लेकिन इनमें रिस्क भी ज्यादा होता है। 2-3 साल की कॉरपोरेट बॉन्ड्स भी एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

क्या पुरानी FD तोड़कर नई बनवानी चाहिए?

अगर आपकी पुरानी FD पर ब्याज बहुत कम है और नई FD पर ज्यादा मिल रहा है, तभी तोड़ने पर विचार करें। ध्यान रखें कि FD तोड़ने पर 0.5% से 1% तक पेनल्टी लगती है। इस नुकसान को भी ध्यान में रखें।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख