return to news
  1. EPFO की बड़ी बैठक आज, PF डिपॉजिट की ब्याज दर पर फैसले का होगा इंतजार

पर्सनल फाइनेंस

EPFO की बड़ी बैठक आज, PF डिपॉजिट की ब्याज दर पर फैसले का होगा इंतजार

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 08:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO PF Interest Rates: पिछले 20 साल में प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर ब्याज दर सिर्फ एक बार 2010-11 में 9.5% रही है। इसके अलावा हर साल यह 8.5% या उससे कम रही है।

ईपीएफओ ब्याज दर का प्रस्ताव देता है जिसे पहले CBT और फिर वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलती है, तब नोटिफाई किया जाता है।

ईपीएफओ ब्याज दर का प्रस्ताव देता है जिसे पहले CBT और फिर वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलती है, तब नोटिफाई किया जाता है।

EPFO CBT Meeting Today: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation, EPFO) का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees, CBT) शुक्रवार, 28 फरवरी को एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में FY2024-25 के लिए प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर ब्याज दर तय की जानी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिपोर्ट्स के मुताबिक CBT की बैठक में PF डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 8.25% के आसपास तय की जा सकती है। यही FY2023-24 के लिए किया गया था। आंकड़ों में पर नजर डालें तो पाएंगे कि पिछले 20 साल में सिर्फ 2020-11 में ब्याज दर 9.5% रही थी, जबकि उसके अलावा हर साल यह 8.5% या उससे कम रही है।

PF अकाउंट्स की ब्याज दर EPFO तय करता है और उसके बाद CBT के सामने रखता है। CBT से हरी झंडी मिलने के बाद इसे वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है। अगर मंत्रालय की ओर से रजामंदी मिलती है तो सदस्यों को नोटिफाई किया जाता है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसे प्रॉविडेंट फंड्स पर ब्याज नहीं मिलता है जो इनैक्टिव हों। यानी, 36 महीनों तक जिन PF अकाउंट्स में डिपॉजिट ना गया हो, उन पर ब्याज नहीं मिलता है।

EPFO PF डिपॉजिट्स में जमा पैसों को बॉन्ड और इक्विटी में निवेश करता है। इन निवेश की परफॉर्मेंस और मिलने वाले रिटर्न्स के आधार पर ब्याज दर तय करता है। PF डिपॉजिट्स पर मिलने वाले ब्याज को हर महीने के आधार पर जोड़ा जाता है और फिर वित्त वर्ष के आखिर में सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।

पिछले साल फरवरी, 2024 में EPFO ने FY24 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की थी। यह इसके पहले के तीन साल के मुकाबले बढ़ी हुई दर थी। इसके पहले मार्च 2023 में संगठन ने FY23 के लिए ब्याज दर को 8.15% पर रखा था जबकि FY22 के लिए यह इससे भी कम 8.10% थी।

FY22 की ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब यह महज 8% रखी गई थी। दिलचस्प बात यह है कि 1952-53 में 3% ब्याज दर के साथ शुरुआत करने के बाद EPFO पर ब्याज दर 1990 के दशक में 12% तक मिलती थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख