return to news
  1. ITR Filing: CA को पासवर्ड देने की नहीं होगी जरूरत, जानें Assisted Filing फीचर कैसे करता है काम

पर्सनल फाइनेंस

ITR Filing: CA को पासवर्ड देने की नहीं होगी जरूरत, जानें Assisted Filing फीचर कैसे करता है काम

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 17:26 IST

सारांश

Assisted Filing ई-फाइलिंग पोर्टल की एक सुविधा है, जिसके जरिए टैक्सपेयर्स किसी योग्य व्यक्ति या संस्था को टैक्स से जुड़े तय काम करने की अनुमति दे सकते हैं। इसका मकसद टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाना है।

ITR Filing 2026

इनकम टैक्स विभाग ई-फाइलिंग पोर्टल पर Assisted Filing नाम का फीचर देता है।

ITR Filing: अगर आप हर साल अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या टैक्स एक्सपर्ट की मदद लेते हैं, तो अब आपको अपना ई-फाइलिंग पोर्टल का यूजरनेम और पासवर्ड साझा करने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स विभाग ई-फाइलिंग पोर्टल पर Assisted Filing नाम का फीचर देता है। इसकी मदद से आप किसी अधिकृत प्रोफेशनल को अपने टैक्स से जुड़े कुछ काम करने की अनुमति दे सकते हैं। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Assisted Filing फीचर?

Assisted Filing ई-फाइलिंग पोर्टल की एक सुविधा है, जिसके जरिए टैक्सपेयर्स किसी योग्य व्यक्ति या संस्था को टैक्स से जुड़े तय काम करने की अनुमति दे सकते हैं। इसका मकसद टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाना है। यह सुविधा पोर्टल पर मौजूद प्री-फिल्ड रिटर्न, ऑफलाइन यूटिलिटी और अन्य हेल्प फीचर्स के साथ काम करती है।

कौन कर सकता है आपकी मदद?

इस सुविधा के तहत टैक्सपेयर्स अलग-अलग तरह के अधिकृत लोगों को चुन सकते हैं।

  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): ई-फाइलिंग पोर्टल के My CA विकल्प के जरिए CA को जोड़ा जा सकता है। आपकी मंजूरी मिलने के बाद CA केवल वही काम कर सकेगा, जिसकी उसे अनुमति दी गई है।
  • e-Return Intermediaries (ERI): ये आयकर विभाग से अधिकृत संस्थाएं होती हैं, जो ITR फाइल करने और अन्य टैक्स सेवाओं में मदद करती हैं।
  • Authorised Representative: कुछ खास मामलों, जैसे एनआरआई, विदेश में रहने वाले करदाता, मृत व्यक्ति की संपत्ति, कंपनी के परिसमापन या बिजनेस रीऑर्गेनाइजेशन जैसी स्थितियों में अधिकृत प्रतिनिधि भी नियुक्त किए जा सकते हैं।

अधिकृत व्यक्ति क्या-क्या काम कर सकता है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किसे और किस काम की अनुमति दी है। CA तय किए गए फॉर्म दाखिल और ई-वेरिफाई कर सकता है, Form 15CB जैसे फॉर्म अपलोड कर सकता है, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) रजिस्टर कर सकता है और आपके द्वारा सौंपे गए फॉर्म एक्सेस कर सकता है। वहीं ERI को ITR फाइल करने, स्टैच्यूटरी फॉर्म जमा करने, रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट, रिफंड री-इश्यू, कंडोनेशन रिक्वेस्ट और ई-फाइलिंग पोर्टल की अन्य सेवाएं इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है।

क्या टैक्सपेयर्स का कंट्रोल बना रहता है?

हां। किसी भी प्रोफेशनल को काम शुरू करने से पहले टैक्सपेयर्स को ई-फाइलिंग पोर्टल पर उसे अधिकृत करना होता है। अधिकृत व्यक्ति केवल उन्हीं कामों को कर सकता है, जिनकी उसे अनुमति दी गई है। जरूरत पड़ने पर टैक्सपेयर्स कभी भी इस अनुमति को बदल, हटाने या बंद करने का विकल्प भी रखते हैं।

क्यों फायदेमंद है यह सुविधा?

अगर आप टैक्स फाइलिंग के लिए किसी CA या टैक्स एक्सपर्ट की मदद लेते हैं, तो Assisted Filing एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका है। इससे आपको अपना लॉगिन पासवर्ड साझा नहीं करना पड़ता, प्रोफेशनल को सीमित अधिकार मिलते हैं और आपके अकाउंट पर पूरा नियंत्रण आपके पास ही रहता है।

अगला लेख