return to news
  1. टैक्सपेयर्स की सहूलियत के लिए IT डिपार्टमेंट के दफ्तरों में 29 से 31 मार्च तक की छुट्टी कैंसिल

पर्सनल फाइनेंस

टैक्सपेयर्स की सहूलियत के लिए IT डिपार्टमेंट के दफ्तरों में 29 से 31 मार्च तक की छुट्टी कैंसिल

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 27, 2025, 16:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टैक्सपेयर्स को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए पेंडिंग टैक्स संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा प्रदान करने के लिए देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

29 से 31 मार्च तक खुला रहेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 खत्म होने में अब महज चार दिन बचे हैं और इन चार में से तीन दिन दो छुट्टियां ही पड़ रही हैं। दरअसल 29, 30 मार्च को शनिवार और रविवार हैं, जबकि 31 मार्च को ईद की छुट्टी है। हालांकि इनकम टैक्स ऑफिस में ये तीनों दिन ही काम होगा। टैक्सपेयर्स को साल 2024-25 के लिए पेंडिंग टैक्स से जुड़े कामकाज निपटाने में सुविधा देने के लिए देशभर के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के दफ्तर 29 से 31 मार्च तक खुले ही रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वीकेंड और सोमवार को पड़ने वाली ईद-उल-फितर के बावजूद देश भर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के दफ्तर खुले रहेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) यानी कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आदेश में कहा, ‘डिपार्टमेंट के पेंडिंग कामों को पूरा करने की सुविधा के लिए पूरे भारत में सभी इनकम टैक्स ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च 2025 को खुले रहेंगे।’ मौजूदा फाइनेंशियल ईयर का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है। इसलिए इस फाइनेंशियल ईयर से संबंधित सभी सरकारी भुगतान और निपटान उसी दिन तक पूरे करने होंगे। 2023-24 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख भी 31 मार्च है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए सरकारी कामकाज करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुले रहने निर्देश जारी किया है। आरबीआई ने कहा कि इसी फाइनेंशियल ईयर में ही सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का लेखा-जोखा रखने की सुविधा के लिए देश भर में यह व्यवस्था की गई है। 31 मार्च के दिन एजेंसी बैंकों की भी छुट्टी रद्द की गई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख