return to news
  1. HDFC म्यूचुअल फंड लाया नया ETF, जानें क्या होगी खासियत?

पर्सनल फाइनेंस

HDFC म्यूचुअल फंड लाया नया ETF, जानें क्या होगी खासियत?

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 17:41 IST

सारांश

HDFC म्यूचुअल फंड ने एफटीएसई इंडिया इक्विटी इंडेक्स को ट्रैक करने वाला नया HDFC एफटीएसई इंडिया इक्विटी ETF लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है जिसका न्यू फंड ऑफर 23 सितंबर 2026 को खुल गया है और 7 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।

hdfc-mutual-fund-launches-ftse

HDFC म्यूचुअल फंड ने नया एफटीएसई इंडिया इक्विटी ETF लॉन्च किया है।

HDFC म्यूचुअल फंड ने अपने पैसिव फंड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई इंडेक्स योजना का ऐलान किया है। फंड हाउस ने सेबी के दिशानिर्देशों के तहत HDFC एफटीएसई इंडिया इक्विटी ETF लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है जो एफटीएसई इंडिया इक्विटी इंडेक्स (टीआरआई) को रिप्लिकेट या ट्रैक करती है। इस न्यू फंड ऑफर में निवेश की शुरुआत 23 सितंबर 2026 से हो चुकी है और यह 7 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। जो निवेशक कम लागत में इंडेक्स आधारित ETF में पैसा लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NFO की की डीटेल क्या है?

HDFC एफटीएसई इंडिया इक्विटी ETF के न्यू फंड ऑफर के तहत आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। निवेशकों के पास इस NFO में दांव लगाने के लिए 7 अक्टूबर 2026 तक का समय होगा। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका आसान मिनिमम इनवेस्टमेंट स्ट्रक्चर है। इस योजना में निवेशक केवल 500 रुपये के न्यूनतम आवेदन के साथ अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितना भी अतिरिक्त पैसा लगाया जा सकता है।

एंट्री और एग्जिट लोड से मिली पूरी राहत

HDFC म्यूचुअल फंड की इस नई ETF योजना में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए लागत के मोर्चे पर बड़ी राहत दी गई है। इस स्कीम में किसी भी तरह का एंट्री लोड नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही इस योजना के लिए एग्जिट लोड भी लागू नहीं होता है। इसका मतलब यह है कि निवेशक बिना किसी अतिरिक्त एग्जिट पेनल्टी या चार्ज की चिंता किए अपने फंड स्ट्रैटेजी के हिसाब से यूनिट्स की खरीद और बिक्री आसानी से कर सकते हैं।

फंड का मुख्य इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव

इस स्कीम का मुख्य इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव एफटीएसई इंडिया इक्विटी इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न देना है। हालांकि यह रिटर्न फीस और खर्चों से पहले के होंगे और ट्रैकिंग एरर के अधीन रहेंगे। यह फंड सीधे तौर पर बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल प्रतिभूतियों में ही अपनी पूंजी का आवंटन करेगा। इससे निवेशकों को बिना किसी स्टॉक स्पेसिफिक चुनाव के पूरे इंडेक्स के परफॉर्मेंस का फायदा पाने में मदद मिलती है।

HDFC एफटीएसई इंडिया इक्विटी ETF का परफॉर्मेंस एफटीएसई इंडिया इक्विटी इंडेक्स (TRI) के आधार पर आंका जाएगा, जो कि इसका मुख्य बेंचमार्क है। फंड हाउस ने इस नई योजना के कुशल प्रबंधन के लिए अपने दो अनुभवी फंड मैनेजरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस स्कीम को अभिषेक मोर और अरुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मैनेज किया जाएगा। दोनों ही फंड मैनेजर इंडेक्स के घटकों को सटीकता से ट्रैक करने और ट्रैकिंग एरर को कम से कम रखने पर ध्यान देंगे। जो निवेशक लंबी अवधि के लिए पैसिव इनवेस्टमेंट विकल्प की तलाश में हैं, वे 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच इस NFO में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख