return to news
  1. एग्रेसिव और बैलेंस्ड NPS फंड क्या हैं? अब CABs के कर्मचारी भी कर सकेंगे इनमें इन्वेस्ट

पर्सनल फाइनेंस

एग्रेसिव और बैलेंस्ड NPS फंड क्या हैं? अब CABs के कर्मचारी भी कर सकेंगे इनमें इन्वेस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 09:13 IST

सारांश

सरकार ने पहले एनपीएस के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निवेश के अतिरिक्त ऑप्शन्स- आक्रामक जीवन चक्र कोष (Aggressive Life Cycle Fund, LC-75) और संतुलित जीवन चक्र कोष (Balanced Life Cycle Fund, BLC) पेश किए थे।

पेंशन फंड

सरकार ने एनपीएस के तहत स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को दो और निवेश विकल्प दिए (Photo: Shutterstock)

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System, NPS) के तहत अब केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Central Autonomous Bodies, CAB) के कर्मचारी दो और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो पहले सिर्फ केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध थे। सरकार ने इसका ऐलान मंगलवार यानी कि 7 जुलाई को किया। सरकार ने पहले एनपीएस के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निवेश के अतिरिक्त ऑप्शन्स- आक्रामक जीवन चक्र कोष (Aggressive Life Cycle Fund, LC-75) और संतुलित जीवन चक्र कोष (Balanced Life Cycle Fund, BLC) पेश किए थे। अब ये इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स केंद्रीय स्वायत्त निकायों में काम करने वाले एनपीएस अंशधारकों के लिए भी उपलब्ध कराए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने एनपीएस के तहत आने वाले केंद्रीय स्वायत्त निकायों (CAB) के कर्मचारियों के लिए वित्तीय सेवा विभाग की 13 नवंबर, 2025 की अधिसूचना को लागू कर दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आक्रामक जीवन चक्र कोष (एलसी-75) को अब ‘एलसी-75-हाई’ नाम दिया गया है। यह एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जिसमें इक्विटी निवेश 75% तक होता है। इसे उन अंशधारकों के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबे समय में अधिक वृद्धि चाहते हैं। संतुलित जीवन चक्र (बीएलसी) अब आक्रामक जीवन चक्र कोष है। यह एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जिसमें इक्विटी इन्वेस्टमेंट की लिमिट 50% है और 45 साल की उम्र से इक्विटी अलॉटमेंट धीरे-धीरे कम किया जाता है। इससे वृद्धि और स्थिरता के बीच एक संतुलित तरीका मिलता है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इन निवेश विकल्पों को बढ़ाने का मकसद केंद्रीय स्वायत्त निकायों में एनपीएस अंशधारकों को अधिक लचीलापन देना है, ताकि वे अपने पेंशन निवेश को अपनी व्यक्तिगत जोखिम लेने की क्षमता, वित्तीय लक्ष्यों और रिटायरमेंट प्लान की जरूरतों के हिसाब से समायोजित कर सकें।’ ये विकल्प अंशधारक की पसंद को और मजबूत करते हैं और रिटायरमेंट प्लान के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए एनपीएस को और आकर्षक बनाते हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्रशासनिक मंत्रालयों और विभागों से कहा गया है कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले स्वायत्त निकायों को इन निवेश विकल्पों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख