return to news
  1. EPFO: तीन दिन में ऑटो-सेटलमेंट से धड़ाधड़ मिल रहे क्लेम, जल्द ही बढ़ेगी सीमा भी

पर्सनल फाइनेंस

EPFO: तीन दिन में ऑटो-सेटलमेंट से धड़ाधड़ मिल रहे क्लेम, जल्द ही बढ़ेगी सीमा भी

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 13, 2025, 09:51 IST

सारांश

EPFO Claim settlement: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) ने 1 अप्रैल, 2025 से 5 जून, 2025 के बीच तीन दिन के अंदर कुल 68.96 लाख दावों का निपटारा किया है। EPFO का अंतिम लक्ष्य पेंशन, समूह बीमा और ईपीएफ निकासी जैसे सभी प्रकार के दावों को दाखिल करने के 72 घंटों के भीतर निपटाना है।

EPFO ने अपने सदस्यों की परेशानियों और शिकायतों को कम करने के लिए उठाए हैं कई कदम।

EPFO ने अपने सदस्यों की परेशानियों और शिकायतों को कम करने के लिए उठाए हैं कई कदम।

EPFO Claims: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) सदस्यों के लिए अपने सेवाएं आसान और तेज बनाने के लिए कई सुविधाएं लाया है। संगठन का फोकस डिजिटाइजेशन के जरिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट जैसे प्रोसेस से मामलों का निपटारा तेजी से करने पर रहा है। इसके लिए जल्द ही EPFO 3.0 भी लॉन्च होने वाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

संगठन ने इसी कड़ी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक दावा करने के तीन दिन के ही अंदर लगभग 50% क्लेम्स का निपटारा कर दिया है। पीटीआई भाषा ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से 5 जून तक के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि EPFO ने 1 अप्रैल, 2025 से 5 जून, 2025 के बीच तीन दिन के अंदर कुल 68.96 लाख दावों का निपटारा किया है।

इसकी वित्त वर्ष 2024-25 से तुलना की जाए तो इस तरह निपटाए गए दावों का अनुपात लगभग 39% यानी 2.34 करोड़ रहा था। के मुताबिक तीन दिनों के अंदर निपटाए गए दावों का अनुपात तेजी से बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि EPFO जल्द ही ऑटोमेटेड क्लेम सेटलमेंट की सीमा को मौजूदा ₹1 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर देगा।

अधिकारी ने यह भी कहा कि इस सीमा में वृद्धि के लिए EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मंजूरी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस काम को EPFO के कार्यकारी प्रमुख यानी केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की तरफ से ही किया जा सकता है। CBT में नियोक्ता और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि शामिल होते हैं जबकि इसका नेतृत्व केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री करते हैं।

फिलहाल ₹1 लाख तक के सभी पात्र निकासी दावों का निपटान स्वचालित ढंग से किया जाता है, बशर्ते सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों। बीमारी, शिक्षा, आवास और विवाह के लिए ₹1 लाख तक के EPFO अग्रिम दावों का निपटान केवल तीन दिन में किया गया।

EPFO का अंतिम लक्ष्य पेंशन, समूह बीमा और ईपीएफ निकासी जैसे सभी प्रकार के दावों को दाखिल करने के 72 घंटों के भीतर निपटाना है। अधिकारी ने कहा कि निकाय पुराने आंकड़ों से निपटने के तरीकों पर काम कर रहा है जिनकी वजह से दावा निपटान प्रक्रिया में देरी होती है।

इसके पहले मार्च में EPFO ने नेट पेरोल एडिशन में 1.15% की वृद्धि की जानकारी दी थी। यह रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। इससे ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहलों से बल मिला है।

आंकड़ों का एक अहम पहलू 18-25 एज ग्रुप का प्रभुत्व है, 18-25 आयु वर्ग में 4.45 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े, जो मार्च 2025 में जोड़े गए कुल नए सब्सक्राइबर्स का 58.94% है। मार्च 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ में शामिल हुईं। यह फरवरी 2025 के पिछले महीने की तुलना में 0.18% की वृद्धि दर्शाता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख