return to news
  1. EPF Interest Credit: PF खाताधारकों को कब मिलेगा 8.25% ब्याज? जानिए क्यों हो रही है देरी

पर्सनल फाइनेंस

EPF Interest Credit: PF खाताधारकों को कब मिलेगा 8.25% ब्याज? जानिए क्यों हो रही है देरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 17:00 IST

सारांश

मार्च 2026 में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी थी। हालांकि, ब्याज को खातों में जमा करने से पहले सरकार की अंतिम मंजूरी और अधिसूचना जरूरी होती है। इसके बाद EPFO लाखों-करोड़ों खातों का मिलान और अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करता है।

EPFO

EPF का ब्याज आमतौर पर जून से सितंबर के बीच खातों में जमा किया जाता है।

EPF Interest Credit: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के सदस्य हैं और अपने खाते में ब्याज आने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बनाए रखने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद अभी तक कई खाताधारकों के खाते में ब्याज की राशि दिखाई नहीं दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों हो रही है दैरी?

मार्च 2026 में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी थी। हालांकि, ब्याज को खातों में जमा करने से पहले सरकार की अंतिम मंजूरी और अधिसूचना जरूरी होती है। इसके बाद EPFO लाखों-करोड़ों खातों का मिलान और अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करता है। यही वजह है कि ब्याज खाते में पहुंचने में कुछ समय लग जाता है।

खाते में कब आती है ब्याज की रकम

पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो EPF का ब्याज आमतौर पर जून से सितंबर के बीच खातों में जमा किया जाता है। इसलिए इस साल भी सदस्य इसी अवधि में अपने खाते में ब्याज क्रेडिट होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम समयसीमा सरकार की मंजूरी और EPFO की प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

अच्छी बात यह है कि ब्याज देर से जमा होने पर भी खाताधारकों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। EPFO पात्रता के अनुसार पूरे वित्त वर्ष का ब्याज देता है, चाहे उसकी एंट्री कुछ समय बाद दिखाई दे।

ऐसे कर सकते हैं चेक

EPF सदस्य UMANG ऐप, EPFO पोर्टल, मिस्ड कॉल या SMS सेवा के जरिए अपने खाते की जानकारी देख सकते हैं। ब्याज जमा होने पर पासबुक में आमतौर पर "Int. Updated up to 31/03/2026" जैसी एंट्री दिखाई देती है, जिससे पता चलता है कि संबंधित वित्त वर्ष का ब्याज खाते में जोड़ दिया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख