return to news
  1. 3 दिन के लिए बंद रहेंगी EPFO की ये सर्विसेज, क्लेम से लेकर ई-पासबुक सेवाएं क्यों ठप्प?

पर्सनल फाइनेंस

3 दिन के लिए बंद रहेंगी EPFO की ये सर्विसेज, क्लेम से लेकर ई-पासबुक सेवाएं क्यों ठप्प?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 14:59 IST

सारांश

ईपीएफओ ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सिस्टम माइग्रेशन के कारण, 26 से 29 जून 2026 तक मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और उमंग ऐप पर सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। अपग्रेड किया गया सिस्टम तेज, ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित सर्विसेज देगा।’

ईपीएफओ

EPFO ने ऐलान किया है कि अगले तीन दिनों तक यानी कि 26 से 29 जून के बीच ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल बंद रहेगा (Photo: Shutterstock)

Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) मेंबर्स के लिए एक जरूरी खबर है। EPFO ने ऐलान किया है कि अगले तीन दिनों तक यानी कि 26 से 29 जून के बीच ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल बंद रहेगा। मेजर सिस्टम माइग्रेशन के चलते ईपीएफओ ने यह कदम उठाया है। ईपीएफओ ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से इसकी जानकारी दी है। ईपीएफओ ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सिस्टम माइग्रेशन के कारण, 26 से 29 जून 2026 तक मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और उमंग ऐप पर सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। अपग्रेड किया गया सिस्टम तेज, ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित सर्विसेज देगा।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

26 जून देर रात 12 बजे से 29 जून देर रात 11:59 बजे तक ये सर्विसेज अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। 30 जून देर रात 12 बजे से ये सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इस पोस्ट में बताया गया है कि किसी भी तरह की असिस्टेंस के लिए ईपीएफओ कॉल सेंटर यानी कि 14470 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग, ECR (Electronic Challan cum Return) फाइलिंग, नए एम्प्लॉईज के लिए UAN लिंकिंग और ई-पासबुक सर्विसेज बंद रहेंगी।

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा संगठन है। यह संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट बचत, पेंशन और बीमा योजनाएं प्रदान करता है। जिन संस्थानों में 20 या उससे अधिक कर्मचारी होते हैं, वहां EPFO में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है। प्रत्येक कर्मचारी का एक UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) जेनरेट होता है, जिसके जरिए वे ऑनलाइन या उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं या लोन/निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। संगठन सदस्यों को ऑनलाइन निकासी (Withdrawal), एडवांस, ट्रांसफर, और पासबुक की सुविधा EPFO मेंबर पोर्टल पर प्रदान करता है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख