return to news
  1. Dearness Allowance: महंगाई भत्ते को लेकर आज मिल सकती है गुडन्यूज, आस लगाए बैठे हैं केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स

पर्सनल फाइनेंस

Dearness Allowance: महंगाई भत्ते को लेकर आज मिल सकती है गुडन्यूज, आस लगाए बैठे हैं केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 12, 2025, 12:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा आज मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने के लिए आज फैसला लिया जा सकता है। सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता रिवाइज करती है।

महंगाई भत्ता

कैबिनेट बैठक में आज लिया जा सकता है महंगाई भत्ते को बढ़ाने को लेकर फैसला

Dearness Allowance Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ते को बढ़ाने को लेकर आज फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया जा सकता है। 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो चुकी है, इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते की बढोतरी की आस लगाए बैठे हैं। दरअसल सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता रिवाइज करती है, इसे वैसे तो 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू किया जाता है, लेकिन इसका ऐलान बाद में किया जाता है। होली से पहले महंगाई भत्ते की बढ़त का ऐलान कर दिया जाता है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी यही देखने को मिलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dearness Allowance and Dearness Relief (DA और DR) यानी कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में हाइक का इंतजार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लगाए रहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सरकार इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़त कर सकती है। अगर आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो इसकी लागू करने की तारीख 1 जनवरी होगी।

सैलरी पर पड़ेगा कितना असर

मान लेते हैं कि सरकार ने 2% महंगाई भत्ते की बढ़त का ऐलान किया, तो ऐसे में जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उसे अभी इसका 53% डीए मिलता है, यानी कि 9540 रुपये, अगर यह बढ़ाकर 55% कर दिया जाता है, तो ऐसे में डीए 9900 रुपये हो जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख