return to news
  1. दीवाली के बाद MP में बढ़ा दी जाएगी CM लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली धनराशि, क्या है पात्रता, कैसे करें अप्लाई?

पर्सनल फाइनेंस

दीवाली के बाद MP में बढ़ा दी जाएगी CM लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली धनराशि, क्या है पात्रता, कैसे करें अप्लाई?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 07, 2025, 14:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मध्य प्रदेश में सीएम लाडली बहना योजना के तहत मदद धनराशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है। यह योजना 2023 में शुरू की गई थी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की बढ़ेगी मदद राशि

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत यह मदद दीवाली के बाद से बढ़ा दी जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दीवाली के बाद इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,250 रुपये की जगह हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 27,147 करोड़ रुपये का खास बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें लाडली बहना योजना के लिए 18,699 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीटीआई की खबर के मुताबिक शुक्रवार को सराय में महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को रक्षाबंधन पर 1,250 रुपये और अतिरिक्त 250 रुपये मिलेंगे। दिवाली के बाद मासिक लाभ बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना से 51 लाख लड़कियों को लाभ मिला है, जिन्हें कुल 672 करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उस समय सहायता राशि 1,000 रुपये थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया। इस योजना को नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को शानदार जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है।

यादव ने यह भी कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 9,000 से अधिक आदिवासी परिवारों को भूमि अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का वादा किया।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।

विवाहिता हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी शामिल होंगी।

आवेदन के कैलेंडर ईयर में, 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूरे कर चुकी हों और उम्र 60 साल से कम हो।

खुद की या परिवार की मिलाकर स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। खुद या परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर ना हो।

योजना का उद्देश्य

महिलाओं की आर्थिक मदद करके उन्हें स्वावलम्बी बनाना, वित्तीय रूप से मजबूत करना, जिससे परिवार में उनके फैसले लेने की भूमिका को मजबूत किया जा सके।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख