return to news
  1. चोरी हो या फ्लाइट कैंसल, ट्रैवल बीमा देता है बड़ी राहत, जानें क्या- क्या हैं फायदे

पर्सनल फाइनेंस

चोरी हो या फ्लाइट कैंसल, ट्रैवल बीमा देता है बड़ी राहत, जानें क्या- क्या हैं फायदे

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 31, 2024, 15:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

विदेश में घूमने जा रहे हैं तो ट्रैवल बीमा काम आ सकता है। कई ऐसे बीमा प्लान मौजूद हैं जो न सिर्फ मेडिकल इमर्जेंसी बल्कि चोरी जैसी घटनाओं के लिए भी कवर देते हैं।

ट्रैवल बीमा है फायदेमंद

ट्रैवल बीमा है फायदेमंद

ज्यादातर लोग बीमा की जरूरत को तो समझते हैं लेकिन किसी चीज या जीवन बीमा कराने का चलना ज्यादा रहता है। ट्रैवल बीमा के बारे में इतना नहीं सोचा जाता। हालांकि, अगर ट्रैवल बीमा हो तो यात्रा करते वक्त निश्चिंत रहा जो सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अचानक से कोई जरूरत पड़ जाए, जैसे मेडिकल इमर्जेंसी, ट्रिप कैंसल हो जाए या सामान खो जाए, ट्रैवल बीमा काफी मददगार साबित होता है।

ट्रैवल बीमा के अंदर विदेशों में भी मेडिकल जरूरतों को कवर किया जाता है। किसी तरह की दुर्घटना होने पर यह काम आ सकता है। वहीं, अगर कोई या दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट खो जाए, सामान चोरी हो जाए तब भी यह मदद करता है।

यही नहीं, कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हो या कैंसल हो जाए, मौसम खराब हो जाए, तो यह बीमा बड़ी चपत से बचा लेता है। विदेश में रहते हुए अचानक परेशानी खड़ी हो जाए सामने तो बीमा कवर होने से पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ती।

भारत में भी कई कंपनियां ट्रैवल बीमा कराती हैं-

रेलिगेर

यह व्यापक मेडिकल कवरेज देता है और कैंसलेशन को भी कवर करता है। यहां तक कि घर में चोरी हो, उसके लिए भी यह बीमा देता है जिससे वकेशन पर होते हुए आपको घर की चिंता नहीं करनी होती।

टाटा AIG

इसमें सिंगल, मल्टिपल और इंटरनैशनल ट्रिप्स की अलग- अलग पॉलिसी मिलती हैं। मेडिकल सेवा, या इमर्जेंसी जैसे कोविड-19 का कवरेज भी मिलता है।

HDFC ERGO

यह चोरी हो जाने या सामान खो जाने पर खासा काम आता है। इसमें भी मेडिकल बीमा शामिल है। यहां तक कि डेंटल कॉस्ट्स को भी यह कवर करता है। इमर्जेंसी के वक्त में यह डेली कैश अलाउएंस भी कवर करता है।

बजाज अलियांज

इसकी पॉलिसी में पब्लिक और प्राइवेट, दोनों साधनों से यात्रा को कवर किया गया है। मेडिकल इमर्जेंसी और कैंसलेशन भी इसमें शामिल हैं।

ACKO

इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इंस्टेंट पॉलिसी पर्चेज एक अहम फीचर है। इसके प्लान बजट फ्रेंडली भी हैं और क्लेम तुरंत सेटल भी हो जाता है जिससे कस्टमर की जेब से कोई पैसा नहीं जाता है।

अपोलो म्यूनिक

यह एक इंसान, या परिवार, वरिष्ठ नागरिकों सबके लिए अलग फीचर्स देता है। इसमें भी सालाना की मल्टी- ट्रिप मौजूद होती हैं। विदेश में मेडिकल कवरेज, सामान चोरी की स्थिति में यह मदद करता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख