return to news
  1. इस महीने लागू होंगे कई बड़े फैसले, देखें क्या होगा असर

पर्सनल फाइनेंस

इस महीने लागू होंगे कई बड़े फैसले, देखें क्या होगा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 04, 2024, 18:39 IST

सारांश

नवंबर के महीने में ट्रेन की बुकिंग, क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स, भारतीय रिजर्व बैंक के अपडेट्स समेत कई ऐसे फैसले लागू होंगे जिनका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। यहां जानें कौन से हैं बड़े फैसले।

इन चीजों पर रखें ध्यान

इन चीजों पर रखें ध्यान

त्योहारों से भरे अक्टूबर में परिवार के साथ एंजॉय करने के बाद नवंबर में अब आपको अपनी जेब की ओर ध्यान देना पड़ सकता है। दरअसल, ट्रेन की बुकिंग, क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स, भारतीय रिजर्व बैंक के अपडेट्स, भारतीय रेलवे समेत कई संस्थान इस महीने बड़े बदलाव ला सकते हैं जिनका असर सीधा आपके वित्तीय फैसलों पर पड़ सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेलवे ने बदले नियम

रेलवे ने बदला अडवांस्ड रिजर्वेशन पीरियड। 120 दिन की जगह इसको अब कम करके 60 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि ट्रेन के टिकट बुक करने के लिए विंडो दो महीने पहले ही खुलेगी। सरकार का कहना है कि उसने बड़ी संख्या में टिकट कैंसल करने के ट्रेंड को रोकने के लिए ऐसा फैसला किया है।

रेलवे ने बताया था कि 61 से 120 दिन के बीच हुई कम से कम 21% बुकिंग कैंसल करा दी जाती हैं।

स्पैम पर नकेल की कवायद

स्पैम मेसेज रोकने के लिए टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत सभी टेलिकॉम कंपनियों को स्पैम और फर्जी मेसेज को मॉनिटर और ट्रैक करना होगा।

रिजर्व बैंक के नए नियम

रिजर्व बैंक ने डमेस्टिक मनी ट्रांसफर फ्रेमवर्क (DMT) में कुछ बदलाव किए थे जिनका इस साल जुलाई में ऐलान किया था। इसके साथ ही बैंकिंग- पेमेंट सिस्टम में बदलाव किए गए हैं और Know Your Customer (KYC) को भी सख्त किया गया है। अब बैंकों को लाभार्थियों के नाम और पते कैश पे- आउट सर्विसेज के लिए मेंटेन करके रखने होंगे।

ICICI बैंक ने बदला क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड सिस्टम

ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड और फी में बदलाव किया है। इसके बारे में ग्राहकों को अक्टूबर में जानकारी दे दी गई थी। यूटिलिटी और बीमा पर रिवॉर्ड पॉइंट ₹40 हजार से लेकर ₹80 हजार के बीच लिमिट रखा गया है। इसी तरह ग्रोसरी और डिपार्टमेंटल खरीदी पर ₹20 हजार- ₹40 हजार लिमिट रखी गई है। वहीं, सरकारी खर्चों पर कोई पॉइंट्स नहीं रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख