return to news
  1. UIDAI का बड़ा बदलाव: अब Aadhaar बनवाना और अपडेट कराना होगा आसान, ज्यादा दस्तावेज होंगे मान्य

पर्सनल फाइनेंस

UIDAI का बड़ा बदलाव: अब Aadhaar बनवाना और अपडेट कराना होगा आसान, ज्यादा दस्तावेज होंगे मान्य

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 13, 2026, 18:57 IST

सारांश

नई सूची में पासपोर्ट, PAN कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली-पानी और टेलीकॉम बिल, पेंशन दस्तावेज, स्कूल सर्टिफिकेट और सरकारी फोटो ID जैसे दस्तावेज शामिल किए गए हैं। साथ ही e-PAN, e-Voter ID और e-Ration Card जैसे डिजिटल दस्तावेजों को भी मान्यता दी गई है।

Aadhaar

बच्चों के आधार एनरोलमेंट के लिए भी नियमों को और स्पष्ट किया गया है।

Aadhaar: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने आधार बनवाने और अपडेट कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दस्तावेजों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब पहचान, पता, रिश्ते और जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर पहले से ज्यादा दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे, जिससे लोगों को आधार एनरोलमेंट और अपडेट के दौरान कम परेशानी होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कौन-कौन से दस्तावेज होंगे मान्य

नई सूची में पासपोर्ट, PAN कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली-पानी और टेलीकॉम बिल, पेंशन दस्तावेज, स्कूल सर्टिफिकेट और सरकारी फोटो ID जैसे दस्तावेज शामिल किए गए हैं। साथ ही e-PAN, e-Voter ID और e-Ration Card जैसे डिजिटल दस्तावेजों को भी मान्यता दी गई है, यानी कई मामलों में अब फिजिकल कॉपी के साथ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी मान्य होंगे।

बच्चों के लिए भी नियमों में बदलाव

बच्चों के आधार एनरोलमेंट के लिए भी नियम साफ किए गए हैं। 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 5 से 18 साल तक के नाबालिगों के लिए अलग-अलग दस्तावेजी प्रावधान तय किए गए हैं। कानूनी अभिभावकों के लिए भी नियम स्पष्ट किए गए हैं और Child Care Institutions में रहने वाले बच्चों के लिए DCPO द्वारा जारी प्रमाणपत्र स्वीकार किए जाएंगे।

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी नियम हुए आसान

इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी प्रक्रिया आसान हुई है। अब Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019 के तहत जारी पहचान प्रमाणपत्र को आधार दस्तावेजों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

UIDAI ने दस्तावेजों की सूची को अब ज्यादा व्यवस्थित तरीके से जारी किया है, जिससे साफ होगा कि कौन सा दस्तावेज किस काम के लिए मान्य है। इससे आवेदन रिजेक्ट होने की संभावना कम होगी। हालांकि UIDAI ने साफ किया है कि आधार की बायोमेट्रिक प्रक्रिया या authentication system में कोई बदलाव नहीं हुआ है, बदलाव सिर्फ दस्तावेजों के नियमों में किया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख