पर्सनल फाइनेंस
.png)
3 min read | अपडेटेड July 16, 2025, 15:11 IST
सारांश
8th Pay Commission: 2016 में सातवें वेतन आयोग के लागू होने से कंजप्शन के पैटर्न में अहम बदलाव आए, जिसका असर उसके बाद कई सेक्टर्स और कंपनियों पर पड़ा। आठवें वेतन आयोग से भी ऐसा ही प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

8th pay commission से देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होने की उम्मीद है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे कर्मचारियों की सैलरी में तो बढ़ोतरी होगी ही, इसके साथ ही ओवरऑल मार्केट और देश की इकनॉमी पर भी इसका पॉजिटिव असर होगा।
2016 में सातवें वेतन आयोग के लागू होने से कंजप्शन के पैटर्न में अहम बदलाव आए, जिसका असर उसके बाद कई सेक्टर्स और कंपनियों पर पड़ा। आठवें वेतन आयोग से भी ऐसा ही प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
वित्तीय सेवा फर्म Ambit Capital ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि वेतन वृद्धि लागू होने से कंजप्शन बूस्ट का लाभ मोटर व्हीकल, बैंक, FMCG, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) जैसे सेक्टर्स को होगा। यह अनुमान हिस्टोरिकल ट्रेंड्स, सातवें वेतन आयोग के बाद से कंजप्शन पैटर्न में आए बदलावों और सेक्टर-एनालिस्ट्स के विचारों पर आधारित है। हालांकि, आठवें वेतन आयोग के कारण कंजप्शन में होने वाली बढ़ोतरी एक्चुअल पे हाइक पर निर्भर करेगी, जो 14% से 54% के बीच होने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "वेतन में बढ़ोतरी कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना रखा जाता है और यह वेतन बढ़ोतरी कब से लागू होती है। अगर इसमें देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर्स (बकाया वेतन) के रूप में एकमुश्त ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। इससे लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा होगा, जिससे डिस्क्रेशनरी कंजप्शन बढ़ सकता है।"
एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार 8वें वेतन आयोग की वेतन वृद्धि से कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स को लाभ होगा। रिपोर्ट में कई सेक्टर्स और कंपनियों के नाम दिए गए हैं और बताया गया है कि उन्हें 8वें वेतन आयोग की वेतन वृद्धि से कैसे लाभ हो सकता है।
| सेक्टर | कारण | इन कंपनियों को होगा फायदा |
|---|---|---|
| ऑटोमोबाइल | सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों द्वारा एंट्री-लेवल सेगमेंट की खरीद | Hero Motorcorp and Maruti Suzuki |
| रियल एस्टेट | सरकारी कर्मचारियों द्वारा रियल एस्टेट खरीद में वृद्धि | किफायती सेगमेंट के डेवलपर्स |
| बैंक | लिक्विडिटी में वृद्धि और वेतन/पेंशन में वृद्धि | SBI, Indian Bank, Canara Bank, Axis Bank, Yes Bank |
| बीमा कंपनियां | बकाया भुगतान और गारंटीड रिटर्न स्कीम में निवेश | HDFC Life, SBI Life, Max Financials, IPRU, LIC |
| नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल कंपनियां | बचत में वृद्धि और इक्विटी/म्यूचुअल फंड में निवेश | KFIN, CAMS |
| क्रेडिट कार्ड | सरकारी कर्मचारियों द्वारा क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में वृद्धि | SBI cards |
| FMCG | प्रीमियमकरण ट्रेंड में वृद्धि | United Spirits, United Breweries |
| कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी | डिस्क्रेशनरी खर्च में वृद्धि | Trent, DMart, Bata, Vishal Mega Mart, V2 Retail, V-Mart, Style Baazar, Jubilant, Devyani, Sapphire Foods |
| कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीद में वृद्धि | Crompton, Orient Electric, Bajaj Electricals, TTK Prestige, V-Guard |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
Process to Link Aadhaar Card to Bank Account: A Comprehensive Guide
National Savings Certificates: Meaning, Process to Invest, Taxation Rule and More
Deflation Explained: Meaning, Causes, Types, and Economic Impact
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs