return to news
  1. Zepto IPO: ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म की आईपीओ लाने की तैयारी, करीब ₹4500 करोड़ जुटाने का है प्लान

मार्केट न्यूज़

Zepto IPO: ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म की आईपीओ लाने की तैयारी, करीब ₹4500 करोड़ जुटाने का है प्लान

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 16, 2025, 15:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO की इस प्रक्रिया में Zepto को Axis Bank, Motilal Oswal Investment Advisors, और Morgan Stanley, HSBC तथा Goldman Sachs की भारतीय इकाइयों का साथ मिल रहा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और IPO का साइज व टाइमिंग आगे बदल भी सकती है।

Zepto IPO

Zepto IPO: इस IPO में नए इक्विटी शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों द्वारा शेयर बिक्री भी शामिल हो सकती है।

Zepto IPO: ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म जेप्टो लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए $50 करोड़ (करीब 4500 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले हफ्ते मुंबई में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करने की तैयारी कर रही है। यह फाइलिंग गोपनीय (confidential) रूट से होने की संभावना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO की इस प्रक्रिया में Zepto को Axis Bank, Motilal Oswal Investment Advisors, और Morgan Stanley, HSBC तथा Goldman Sachs की भारतीय इकाइयों का साथ मिल रहा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और IPO का साइज व टाइमिंग आगे बदल भी सकती है।

Zepto का पूरा प्लान

बताया जा रहा है कि इस IPO में नए इक्विटी शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों द्वारा शेयर बिक्री भी शामिल हो सकती है। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल Zepto अपने बिजनेस बढ़ाने, जैसे गोदामों और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने में करेगी।

भारत का क्विक-कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, जहां कंपनियां 10–15 मिनट में डिलीवरी देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। इस सेक्टर में SoftBank और Temasek जैसे ग्लोबल निवेशकों ने भारी पूंजी लगाई है, जिससे यह दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रैपिड-डिलीवरी मार्केट्स में शामिल हो गया है।

Zepto का इन कंपनियों से मुकाबला

Zepto की टक्कर Amazon India, Swiggy, Zomato और Tata Group की BigBasket जैसी बड़ी कंपनियों से है। यह संभावित IPO Zepto के अक्टूबर में हुए 450 मिलियन डॉलर के फंडरेज के बाद आ रहा है, जिसमें कंपनी का वैल्यूएशन करीब 7 अरब डॉलर आंका गया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख