return to news
  1. Zepto IPO: जुलाई में ₹11000 करोड़ का IPO ला सकती है कंपनी, शेयर बाजार में होगी एंट्री

मार्केट न्यूज़

Zepto IPO: जुलाई में ₹11000 करोड़ का IPO ला सकती है कंपनी, शेयर बाजार में होगी एंट्री

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 17:03 IST

सारांश

बेंगलुरु स्थित इस स्टार्टअप को हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब कंपनी जल्द ही रेगुलेटर के पास अपडेटेड UDRHP जमा करेगी। Zepto ने दिसंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए IPO के लिए आवेदन किया था।

Zepto

Zepto IPO: बेंगलुरु स्थित इस स्टार्टअप को हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto जुलाई में अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी करीब ₹11,000 करोड़ का IPO ला सकती है। अगर यह IPO सफल रहता है, तो Zepto शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली बड़ी क्विक कॉमर्स कंपनियों में शामिल हो जाएगी, जहां पहले से Zomato और Swiggy मौजूद हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Zepto ने दिसंबर 2025 में IPO के लिए किया था आवेदन

Zepto की स्थापना Aadit Palicha और Kaivalya Vohra ने की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 31 जुलाई से पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बेंगलुरु स्थित इस स्टार्टअप को हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब कंपनी जल्द ही रेगुलेटर के पास अपडेटेड UDRHP जमा करेगी। Zepto ने दिसंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए IPO के लिए आवेदन किया था।

Zepto की रणनीति क्या है?

Zepto की रणनीति अपने प्रतिस्पर्धियों से थोड़ी अलग है। कंपनी तेजी से नए शहरों में विस्तार करने के बजाय मौजूदा शहरों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। अभी Zepto के पास 61 शहरों में 1,255 डार्क स्टोर्स हैं। कंपनी का फोकस बड़े शहरों में ज्यादा स्टोर खोलकर तेजी से डिलीवरी और बेहतर कस्टमर इंगेजमेंट पर है।

फंडिंग की बात करें तो अक्टूबर 2025 में Zepto ने $450 मिलियन जुटाए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन $7 बिलियन पहुंच गई थी। इससे पहले 2023 में कंपनी यूनिकॉर्न बनी थी। अब IPO के जरिए कंपनी पब्लिक मार्केट में अपनी अगली बड़ी छलांग लगाने जा रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख