return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 135 अंक टूटा, Nifty 23654 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 135 अंक टूटा, Nifty 23654 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Trent, BEL, Adani Ports, Sun Pharma और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finance, Tech Mahindra, HUL, Infosys और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 मई को एक बार फिर बिकवाली का दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 135.03 अंकों की कमजोरी रही और यह 75183.36 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 4.30 अंक टूटकर 23654.70 के स्तर पर बंद हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी नजर आई थी। लेकिन कारोबार खत्म होने तक इसने बढ़त गंवा दी और लाल निशान पर चला गया। विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार पर दबाव बना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Trent में दिखी तेजी

आज Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Trent, BEL, Adani Ports, Sun Pharma और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finance, Tech Mahindra, HUL, Infosys और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ लगभग फ्लैट बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। निफ्टी रियल्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में कमजोरी देखी गई।

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। शुरुआती कारोबार में ही Sensex 600 से ज्यादा अंक बढ़ गया था, जिसके बाद प्रॉफिट बुकिंग ने बाजार को नीचे खींच लिया। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। बुधवार को FII ने 1597 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भी सेंटीमेंट पर असर डाला है। इन सभी वजहों से बाजार में दबाव बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख