return to news
  1. IT और बैंकिंग से लेकर FMCG तक चौतरफा खरीदारी, FIIs बाइंग समेत इन वजहों से सरपट दौड़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

IT और बैंकिंग से लेकर FMCG तक चौतरफा खरीदारी, FIIs बाइंग समेत इन वजहों से सरपट दौड़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 11:34 IST

सारांश

कच्चे तेल की कीमतों में कमी से घरेलू शेयर बाजारों को सहारा मिला है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 87.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। नवंबर में अब तक इस वैश्विक तेल बेंचमार्क में लगभग 23 फीसदी की गिरावट आई है।

Stock Market

वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 25 नवंबर को शानदार रैली नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1983 अंकों की तेजी नजर आई और यह 84,418.74 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 575 अंक बढ़कर 25,924.95 के लेवल पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले 1 महीने में शेयर बाजार में करीब 14 फीसदी की तेजी आ चुकी है। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल के भाव में भी गिरावट नजर आ रही है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में कमी से घरेलू शेयर बाजारों को सहारा मिला है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 87.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। नवंबर में अब तक इस वैश्विक तेल बेंचमार्क में लगभग 23 फीसदी की गिरावट आई है।

बता दें कि वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए सकारात्मक है, क्योंकि अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है। इससे देश के आयात बिल और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

विदेशी निवेशकों की खरीदारी लगातार जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में FIIs ने 5672.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके पहले FIIs ने 20 नवंबर को 10,308.42 करोड़ रुपये, 19 नवंबर को 7,411.41 करोड़ रुपये, 18 नवंबर को 5,866.78 करोड़ रुपये और 17 नवंबर को 4,195.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से न सिर्फ बाजार को सपोर्ट मिलता है बल्कि डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार होता है।

रुपये में सुधार

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी खरीदारी और विदेशी निवेश के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे उछलकर 92.62 पर पहुंच गया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का भी इसे फायदा मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपये की बढ़त सीमित रही। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 92.65 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की तेजी के साथ 92.62 के स्तर पर पहुंच गया।

IT, FMCG समेत कई सेक्टर्स में खरीदारी

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 1.61 फीसदी तक उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी Infosys, TCS, Mphasis और LTM के शेयरों में है और ये 3 फीसदी तक उछल गए हैं। निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी करीब 3 फीसदी का उछाल है। Dabur India का शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गया है। ITC और HUL जैसे शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 1.61 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी करीब 3 फीसदी तक बढ़ गए हैं। HDFC Bank और ICICI Bank में करीब 4 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.50 फीसदी की बढ़त है। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार को तगड़ा सपोर्ट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories