मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 09:47 IST
सारांश
IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation चर्चा में है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में ATF की कीमत ₹104.93 प्रति लीटर से बढ़कर ₹115 प्रति लीटर हो गई है।

Stock to Watch: भारत सरकार ने NLC India के चल रहे OFS में ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल किया है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने लीलावती किर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की याचिका खारिज कर दी है। ट्रस्ट चाहता था कि HDFC बैंक, उसके CEO Sashidhar Jagdishan और अन्य लोग ट्रस्ट के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान न दें। बता दें कि ट्रस्ट ने ₹1000 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। इस खबर के बीच आज HDFC Bank के शेयरों में 0.30 फीसदी की बढ़त है।
बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा टेलीकॉम कंपनियों पर लगाए गए वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) की मांग रद्द किए जाने के बाद Bharti Airtel को ₹10,500 करोड़ से ज्यादा की वित्तीय राहत मिली है। हालांकि, कंपनी को DoT और TRAI से जुड़े मामलों में ₹6.67 लाख और ₹37.12 लाख के जुर्माने का भी सामना करना पड़ा है। इसके शेयरों में मामूली गिरावट नजर आ रही है।
IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation चर्चा में है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में ATF की कीमत ₹104.93 प्रति लीटर से बढ़कर ₹115 प्रति लीटर हो गई है। इससे एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है क्योंकि ईंधन उनके सबसे बड़े खर्चों में से एक है। इसके शेयरों में 0.69 फीसदी की बढ़त है।
Ajanta Pharma के प्रमोटर ग्रुप की इकाई Ravi Agrawal Trust ने 34.5 लाख शेयर (2.8% हिस्सेदारी) लगभग ₹1,024 करोड़ में बेचे हैं। इस ब्लॉक डील में Kotak Mahindra Mutual Fund और Aditya Birla Sun Life Mutual Fund ने ये शेयर खरीदे। सौदा औसतन ₹2,968 प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इसका शेयर 0.43 फीसदी उछल गया है।
Emcure Pharmaceuticals में BC Investments IV ने 36 लाख शेयर (करीब 1.9% हिस्सेदारी) लगभग ₹612 करोड़ में बेच दिए हैं। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Mutual Fund ने यही शेयर खरीदे। यह सौदा ₹1,700 प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ। इसके शेयरों में 3.46 फीसदी की तेजी है।
भारत सरकार ने NLC India के चल रहे OFS में ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल किया है। पहले 2% हिस्सेदारी बेचने की योजना थी, जिसे बढ़ाकर 3% कर दिया गया है। अब कुल 4.16 करोड़ शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 3% है। यह शेयर 2.76 फीसदी लुढ़क गया है।
Dixon Technologies ने ताइवान की Gemtek Technology के साथ ऑप्टिकल ट्रांसीवर और BOSA प्रोडक्ट्स बनाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है। इस JV में Dixon की 60% और Gemtek की 40% हिस्सेदारी होगी। यह कंपनी के टेलीकॉम और नेटवर्किंग उपकरण कारोबार को मजबूत कर सकता है। इसके शेयरों में 0.30 फीसदी की तेजी है।
Welspun Corp की मॉरीशस स्थित सहायक कंपनी ने सऊदी अरब की EPIC में अपनी 4.5% हिस्सेदारी 7.56 करोड़ डॉलर में बेच दी है। इस सौदे से कंपनी को नकदी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग अन्य कारोबारी जरूरतों या निवेश के लिए किया जा सकता है। इसका शेयर 2.29 फीसदी लुढ़क गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Currency Market: Meaning, Types, Participants and How It Works
What Is the Debt Market? Meaning, Types and How It Works
What is Quantitative Trading?
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs