मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 08:20 IST
सारांश
Q4 Results: आज 40 से ज्यादा कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली हैं। इनमें मारुति सुजुकी, इटरन्ल जैसे कुछ दिग्गज नाम भी शामिल हैं, एक नजर डालते हैं कंपनियों की पूरी लिस्ट पर।

आज कौन-कौन सी कंपनियां FY26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करेंगी?
Q4 Results today: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का अंत 31 मार्च को हो गया था और अप्रैल में इसके बाद कंपनियों ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे जारी करने शुरू कर दिए। इस लिस्ट में आज 40 से ज्यादा कंपनियां अपने चौथे क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली हैं। इन कंपनियों में मारुति सुजुकी, इटर्नल जैसे कुछ दिग्गज नाम शामिल हैं। Q4 रिजल्ट्स घोषित होने से पहले इन कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशक करीबी नजर बनाए रखे हुए हैं। Q4 नतीजे कैसे रहे, इसका असर शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।
आज जो कंपनियां Q4 नतीजे घोषित करने जा रही हैं, इनमें ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर मारुति सुजुकी इंडिया, जोमैटो की मूल कंपनी इटर्नल, पावर सेक्टर की फाइनेंसिंग कंपनी आरईसी, सीमेंट निर्माता डालमिया भारत, शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं। जनरल इंश्योरेंस प्रोवाइडर गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, प्राइवेट सेक्टर के ऋणदाता बंधन बैंक, वायरिंग हार्नेस निर्माता मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, एफएमसीजी ग्रु एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस, दवा निर्माता पीरामल फार्मा, सोलर मॉड्यूल और सेल निर्माता एमएमवी फोटोवोल्टिक पावर, कैस्ट्रोल इंडिया जैसी कंपनियां भी आज अपने Q4 नतीजे जारी करेंगीं।
Maruti Suzuki India Ltd
Eternal Ltd
REC Ltd
Dalmia Bharat Ltd
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd
Star Health & Allied Insurance Company Ltd
Go Digit General Insurance Ltd
Bandhan Bank Ltd
Motherson Sumi Wiring India Ltd
AWL Agri Business Ltd
Piramal Pharma Ltd
Emmvee Photovoltaic Power Ltd
Castrol India Ltd
IFCI Ltd
Five-Star Business Finance Ltd
Ceat Ltd Leela Palaces Hotels & Resorts Ltd
Canara HSBC Life Insurance Company Ltd
Sanofi Consumer Healthcare India Ltd
Sanofi India Ltd
Mahindra Lifespace Developers Ltd
Piccadily Agro Industries Ltd
Fedbank Financial Services Ltd
Sapphire Foods India Ltd
Skipper Ltd
Greenply Industries Ltd
Orient Cement Ltd
Vardhman Special Steels Ltd
Brigade Hotel Ventures Ltd
Elpro International Ltd
InfoBeans Technologies Ltd
Rajoo Engineers Ltd
Dhanlaxmi Bank Ltd
Macfos Ltd
Consolidated Construction Consortium Ltd
Artson Ltd
Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd
Smarten Power Systems Ltd
Lakhotia Polyesters Ltd
Panth Infinity Ltd
Mishka Exim Ltd
SATCHMO HOLDINGS Ltd
Mitshi India Ltd
सोमवार को, अल्ट्राटेक सीमेंट ने मार्च 2026 को खत्म हुए क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 20.17% की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा AU Small Finance Bank के भी तिमाही नतीजे 27 अप्रैल को जारी किए गए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 65 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 504 करोड़ रुपये था। बैंक की NII भी 23 फीसदी बढ़कर 2,582 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान ग्रॉस NPA 2.03% रहा, जबकि पिछली दिसंबर तिमाही में यह 2.3% था। नेट NPA 0.74% रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 0.88% था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What Is the Face Value of a Share?
What is Free Float Market Capitalisation? Meaning & Formula
What Is RBI MPC? Meaning, Members, Functions & Role
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs