return to news
  1. PNB, महिंद्रा एंड महिंद्रा, L&T समेत 65 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 नतीजे, पूरी लिस्ट यहां

मार्केट न्यूज़

PNB, महिंद्रा एंड महिंद्रा, L&T समेत 65 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 नतीजे, पूरी लिस्ट यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 08:34 IST

सारांश

आज 65 से ज्यादा कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करने वाली हैं। मार्च क्वार्टर में कंपनियों का बिजनेस कैसा रहा, इसका ब्योरा Q4 रिजल्ट्स में जारी किया जाएगा और साथ ही कुछ कंपनियां डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती हैं।

शेयर सूची

PNB
--
M&M
--
Q4 रिजल्ट्स

पंजाब नेशनल बैंक समेत कौन-कौन सी कंपनियां आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी?

Q4 Results: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर में कंपनियों ने कितना धंधा किया, कितनी कमाई की और कितना नुकसान झेला, इसका हिसाब-किताब देने का समय चल रहा है। इसी क्रम में आज 65 से ज्यादा कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करने वाली हैं। मार्च क्वार्टर में कंपनियों का बिजनेस कैसा रहा, इसका ब्योरा Q4 रिजल्ट्स में जारी किया जाएगा और साथ ही कुछ कंपनियां डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती हैं। आज इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T), ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा, पब्लिक सेक्टर का बैंक पंजाब नेशनल बैंक, कंज्यूमर गुड्स कंपनी मैरिको, दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प, स्पंज आयरन निर्माता लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, केमिकल्स ग्रुप एसआरएफ, डिजिटल सर्विसेज और सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर कोफोर्ज और पेय पदार्थ कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज जैसी कुछ बड़ी कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करने वाली हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एनबीएफसी पूनावाला फिनकॉर्प, फार्मास्युटिकल कंपनी अजंता फार्मा, दवा निर्माता एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस, स्टील निर्माता गैलेंट इस्पात, ट्रांसफार्मर निर्माता वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, एलिफैटिक एमीन आपूर्तिकर्ता एल्काइल एमीन्स केमिकल्स, डेकोरेटिव एस्थेटिक्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली एसजेएस एंटरप्राइजेज, लैपटॉप और डेस्कटॉप रिफर्बिशर जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लोबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोवाइडर एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, डिपार्टमेंट स्टोर चेन शॉपर्स स्टॉप, इंटीग्रेटेड फैब्रिक निर्माता रेमंड और आईटी सर्विस मैनेजमेंट फर्म सिग्निटि टेक्नोलॉजीज सहित कुल 65 से ज्यादा कंपनियां आज तिमाही नतीजों का ऐलान करेंगी।

उन कंपनियों की लिस्ट जो आज जारी करेंगी Q4 नतीजे

Larsen & Toubro

Mahindra and Mahindra

Punjab National Bank

Marico Hero Motocorp

Lloyds Metals and Energy

SRF

Coforge

United Breweries

Poonawalla Fincorp

Ajanta Pharma

Emcure Pharmaceuticals

Aadhar Housing Finance

Gallantt Ispat

Jammu and Kashmir Bank

Voltamp Transformers

Aavas Financiers

Lloyds Engineering Works

Alkyl Amines Chemicals

SJS Enterprises

Shilchar Technologies

GNG Electronics

Gujarat Heavy Chemicals

Aeroflex Industries

Shanthi Gears

Shoppers Stop

Dalmia Bharat Sugar and Industries

Cigniti Technologies

Raymond Realty

Raymond

Shipping Corporation of India Land And Assets

PTC India Financial Services

Spandana Sphoorty Financial

Dolphin Offshore Enterprises (I)

CFF Fluid Control

DCW Automobile Corp of Goa (ACGL)

Paushak

Mafatlal Industries

B Right Realestate

Kothari Petrochem

Foseco Crucible (India)

Sutlej Textiles and Industries

Primo Chemicals

Onward Technologies

Kriti Nutrients

Jenburkt Pharma

Kriti Industries (India)

Kisan Mouldings

Ginni Filaments

Pelatro

Sat Kartar Life

Exxaro Tiles

Trident Lifeline

Shankara Building Products

Regency Fincorp

Sayaji Industries

Transchem

Kartik Investments Trust

La Tim Metal & Industries

Gravity India

Digikore Studios

Blue Coast Hotels

Sandu Pharmaceuticals

Premier Energy and Infrastructure

Carnation Industries

Amraworld Agrico

सोमवार को, अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने मार्च तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड PAT में 196.11% की वृद्धि दर्ज करते हुए 1,643.66 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। नियामकीय रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 555.07 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 5.5% की वृद्धि हुई और यह 6,972 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है, जो कंपनी के शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन है। रिकॉर्ड डेट 2 जून है। जिन कंपनियों ने 4 मई को नतीजे घोषित किए और जो आज करने वाली हैं, इन सबके शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख